मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात रह गई अधूरी, रोली सिंह के बयान से मची हलचल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के हरैया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया. भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता रोली सिंह ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल पर उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया गया था. उन्होंने बताते हुए कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर लगी रस्सी के आगे उन्हें नहीं जाने दिया जिससे वह मुख्यमंत्री से निर्धारित रूप से भेंट नहीं कर सकीं.

हरैया में सीएम कार्यक्रम के दौरान बैरिकेडिंग पर हुआ घटना

रोली सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करना उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, शासन, कार्यशैली और जनकल्याणकारी सोच ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. आज प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क नेटवर्क, बेहतर कानून-व्यवस्था, तेजी से विकसित हो रहा आधारभूत ढांचा, निवेश, उद्योग, रोजगार के नए अवसर और सर्वांगीण विकास उनके नेतृत्व की पहचान बन चुके हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री से प्राप्त प्रेरणा उन्हें समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संबल देती है.

वह हमेशा मुख्यमंत्री के विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करती रही हैं. उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं, जैसे महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है. विशेष रूप से पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को उनके अधिकारों को दिलाने, प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाना में सक्रिय भूमिका निभाई है. इसी कारण वह लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय बनी हुई हैं.

रोली सिंह ने कहा – मेरे खिलाफ एक सुनियोजित साजिश

मुख्यमंत्री के हरैया आगमन के अवसर पर वह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंची थीं. वह चाहती थी कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना और क्षेत्र के कुछ सामाजिक विषयों से उन्हें अवगत कराना था, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें रस्सी के आगे नहीं जाने दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर रोका गया ताकि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात न कर सकें. रोली सिंह ने कहा मुझे ऐसा महसूस हुआ कि यह मेरे खिलाफ एक सुनियोजित साजिश थी. कुछ लोग नहीं चाहते थे कि मैं मुख्यमंत्री जी से न मिलूं. मैंने वर्षों तक पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है फिर भी मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जिससे मुझे गहरा दुख पहुंचा है.

इस घटना की जानकारी जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हुई तब उन्होंने रोली सिंह को अपने आवास पर बुलाया और उनसे मुलाकात भी की. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पूरी आस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में है. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी शिकायत किसी व्यक्ति विशेष के व्यवहार को लेकर है, न कि पार्टी या मुख्यमंत्री से है, उन्होंने पहले ही कहा था कि यदि मुख्यमंत्री को इस घटना की जानकारी होगी तो वह निष्पक्षता के साथ इस पूरे मामले पर ध्यान देंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसे घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top