पश्चिम बंगाल में पहली बार खिलेगा कमल, भाजपा रचेगी इतिहास – रोली सिंह

भारत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का समय आ चुका है उन पांच राज्यों में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां पर भारतीय जनता पार्टी की जीत की उम्मीद जताई जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के इस जीत को भारतीय राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है. पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत केवल एक सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल को एक नई दिशा और बदलाव का रूप देगा.

सामाजिक, धार्मिक और विकास के मुद्दों पर होगा मतदान

रोली सिंह ने न्यूज़ ऑफ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि अबकी बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत जनकल्याण के लिए समर्पित रहेगी. लंबे समय तक पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने शासन किया लेकिन लंबे समय के शासन से पश्चिम बंगाल की जनता को कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ इसलिए अबकी बार इस राज्य में भाजपा की विजय अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ भाजपा विजय के कई महत्वपूर्ण कारण है जैसे सबसे पहले बंगाल में भाजपा ने जमीनी स्तर पर अपने संगठन की शक्ति को मजबूत बनाया और वहां के हर एक बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया. इतना ही नहीं बल्कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता समाज के हर एक वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया और जन समस्याओं का निवारण किया.

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व की नीतियां और आवाज जन जन तक पहुंचाई गई. भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रचार अभियान में सभी मतदाताओं को भाजपा के प्रति जागरूक किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जैसे बड़े नेताओं ने पश्चिम बंगाल की जनता को भाजपा के पक्ष में मोड़ने की अहम भूमिका निभाई. लंबे समय तक पश्चिम बंगाल में शासन करने वाली ममता बनर्जी की सरकार में कुछ सामाजिक और धार्मिक मुद्दों को लेकर नाराजगी देखी गई. तृणमूल कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन चलाने के बाद भी कानून को जनता के पक्ष में स्थापित न कर पाई. भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. इन्हीं सभी मुद्दों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से उठाया और जनता का विश्वास हासिल किया.

बंगाल में कमल खिलते ही युवाओं को मिलेगा फायदा

इस विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल के सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को अपने चुनावी प्रचार का हिस्सा बनाया जिससे एक खास समुदाय के मतदाताओं का समर्थन मिलेगा. सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भाजपा ने पश्चिम बंगाल की जनता को सेवा का मैसेज पहुंचाया. अबकी बार होने वाले चुनाव में पश्चिम बंगाल के युवाओं की भूमिका एक अलग नजर से देखी जा रही है क्योंकि यहां पर अधिकतर युवा पहली बार वोट करने जा रहे हैं और भाजपा के अधिकतर कार्यकर्ता भी युवा वर्ग से हैं. भाजपा के सभी युवा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के सभी युवाओं को सुशासन की सरकार के प्रति जागरूक कर रहें हैं.

यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोजगार, विकास, धार्मिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को उठाया जिससे भाजपा जनता के बीच एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित हुई. कई क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव रखा जिससे यह साबित होता है कि भाजपा धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल में मजबूत हो रही है. अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा की विजय हो जाती है तो इस विजय का प्रभाव केवल पश्चिम बंगाल तक की सीमित नही रहेगा बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा. पश्चिम बंगाल में भाजपा की विजय भारतीय जनशक्ति और भारतीय लोकतंत्र को एक नई ऊर्जा देगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top