बस्ती स्टेशन रोड स्थित सनराइज विद्यालय में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम और उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ. इस वार्षिक उत्सव में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इस शुभ कार्यक्रम में विद्यालय के टॉपर छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई. इस समारोह में विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों के अभिभावक तथा मुख्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को हरा-भरा कर दिया.
वार्षिक उत्सव में छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा
डॉ. फैसल अख्तर में मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि आज के कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के वंदना से हुई तथा उसके बाद छात्रों के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया. विद्यालय के बच्चों ने नृत्य, स्वागत गीत और देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया. छात्रों की शानदार प्रस्तुति से विद्यालय परिसर में उपस्थित दर्शक उत्साहित हो गए और पूरे परिसर में तालियां गूंज उठी. वार्षिक उत्सव में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले जादूगर अनुराग मिश्रा ने अपने अद्भुत कला प्रदर्शन से सबको आश्चर्यचकित कर दिया. जादूगर अनुराग मिश्रा के द्वारा दिखाए गए जादुई खेलो ने बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता का भी मनोरंजन किया.

विद्यालय के छात्रों के चेहरे पर खुशी और उत्साह की झलक साफ-साफ दिखाई दे रही थी. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. ए. आर. रहमान अभिभावकों और स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि सनराइज विद्यालय छात्रों को केवल शैक्षणिक शिक्षा ही प्रदान नहीं कर रहा है बल्कि उन्हें संस्कार और नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान दे रहा है. आज के समय में केवल पढ़ाई जरूरी नहीं है बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और नैतिकता का भी विकास होना बहुत ही जरूरी है तभी वे भविष्य में एक अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बन पाएंगे. कार्यक्रम में प्रेसवार्ता के दौरान प्रिंसिपल डॉ. फैसल अख्तर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं है बल्कि छात्रों में इंसानियत की भावना को जागृत करना है.

सनराइज विद्यालय में आधुनिक और नैतिक शिक्षा पर जोर
हमारे विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक और नैतिक शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है. सनराइज परिवार का लक्ष्य केवल विद्यार्थियों को पढ़ाई के मामले में तैयार करना नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को समाजिक कर्तव्य के प्रति जागरूक करना भी है. वर्तमान समय में हमारे स्कूल में प्ले-वे से लेकर कक्षा 10 तक की पढ़ाई कराई जा रही है. लेकिन अब नए सत्र से कक्षा 11 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी. सनराइज विद्यालय के न्यू सन 2011 में रखे गए थे तब से लेकर अब तक यह विद्यालय शिक्षा का केंद्र बना हुआ है. यहां की सुविधाओं की बात करें तो यहां पर प्ले-वे सेक्सन, पार्किंग, स्वच्छ शौचालय, म्यूजिक और आर्ट रूम, एक्टिविटी रूम, लाइब्रेरी, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, रोबोटिक्स लैब तथा स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं हैं.

सनराइज विद्यालय के प्रबंधक डॉ. ऐ आर. खान ने बताया कि विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक उन्होंने विद्यालय के खाते से व्यक्तिगत लाभ नहीं लिया बल्कि आवश्यकता अनुसार स्वयं ही निवेश करते रहे. उनका सपना है कि बस्ती क्षेत्र को एक ऐसा उत्कृष्ट विद्यालय मिले जिस पर सभी नागरिकों को गर्व महसूस हो. डॉ. फैसल एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही नकारात्मक खबरों से चिंता व्यक्त की और कहा कि कुछ लोग अधूरी जानकारी का शिकार होकर गलत खबर फैलाने का प्रयास कर रहे हैं जो समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरा मीडिया कर्मचारियों से यही अपील है कि वे जिम्मेदारी के साथ सही और तथ्यात्मक खबर जनता तक पहुंचाएं ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे.


