धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़ी एक धार्मिक यात्रा, जो मेहंदीपुर बालाजी धाम के दर्शन करने के बाद भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या पहुंचा. इस लंबी यात्रा में उत्साह, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला. अयोध्या पहुंचने पर भक्तों ने भगवान राम के दर्शन किए, सरयू तट पर प्रार्थना की तथा देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की.
जय बालाजी से जय श्री राम तक गूंजे जयकारे, धार्मिक यात्रा हुई सफलतापूर्वक संपन्न
नीतू जायसवाल ने मीडिया से खास बातचीत करने के दौरान कहा कि यह तीर्थयात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का माध्यम नहीं था बल्कि यह आत्मशुद्धि, आत्मचिंतन और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर एक अवसर था. जब व्यक्ति श्रद्धा के साथ किसी पवित्र धाम की यात्रा करता है तो उसके भीतर नई ऊर्जा, आत्मबल और सेवा की भावना का विकास होता है. मेहंदीपुर बालाजी का धाम वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. यहां आने वाले भक्त भगवान बालाजी के चरणों में मनोकामनाएं अर्पित करते हैं

और इसके साथ जीवन में सुख व शांति की प्रार्थना करते हैं. मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को ईश्वर के प्रति विश्वास बनाए रखने और सदाचार का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है. मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद जब यह यात्रा अयोध्या पहुंची तो श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह दिखाई दिया. श्रीराम की जन्मभूमि का दर्शन करने का अवसर प्रत्येक श्रद्धालु के लिए आध्यात्मिक अनुभव बन गया. मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना की.

श्री राम मंदिर में दिखा आस्था और भक्ति का सैलाब
हमारी संस्कृतिक राजधानी अयोध्या भारत की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना और जीवन मूल्यों का अखण्ड प्रतीक है. भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और करुणा का संदेश देता है. यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का लगे तो परिवार और समाज दोनों में प्रेम, सौहार्द और विश्वास की भावना मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी और अयोध्या की यात्रा एक-दूसरे की पूरक मानी जाती है. जहां बालाजी संकटों से संघर्ष करने का साहस देते है और ईश्वर पर अटूट विश्वास का संदेश देते हैं.

वहीं दूसरी ओर प्रभु श्रीराम मर्यादा, न्याय और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करते हैं. इन दोनों पवित्र धामों का दर्शन श्रद्धालुओं के जीवन में संतुलन और नई सोच का संचार करता है. यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की सबसे यादगार यात्राओं में से एक है. पूरे मार्ग में सभी यात्रियों के मन में भक्ति की भावना अधिक प्रबल हुई. सभी लोगों ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर उन्हें ऐसा अनुभव हुआ मानो वर्षों की मनोकामना पूरी हो गई हो. आधुनिक जीवन की व्यस्तता के बीच अपनी संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जुड़े रहना आवश्यक है. यात्रा के समापन पर सभी लोगों ने भगवान श्रीराम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देश में शांति, समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण की प्रार्थना की।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


