हम कंटेंट क्रिएटर नहीं, बल्कि प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं – इशिका यादव

आज के समय में जहां युवा अपने सपनों को साकार करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की उभरती हुई प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट इशिका यादव ने अपनी प्रतिभा के बल पर ब्यूटी एवं फैशन इंडस्ट्री में एक विशिष्ट स्थान बनाया है. वह केवल एक सफल मेकअप आर्टिस्ट ही नहीं है बल्कि एक कुशल प्रशिक्षक और मॉडल भी हैं. अपने उत्कृष्ट कार्य, प्रोफेशनल व्यवहार और ग्राहकों के प्रति समर्पण के कारण आज उनका नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

ब्यूटी इंडस्ट्री की नई स्टार, युवाओं के लिए बनी मिसाल

इशिका यादव जानिशिका मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी की संचालिका हैं. उनके संस्थान की शाखाएं मुसाफिरखाना और दिल्ली में संचालित हो रही हैं. यहां आधुनिक तकनीकों पर आधारित मेकअप सेवाओं के साथ-साथ प्रोफेशनल प्रशिक्षण भी दिया जाता है. ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, एचडी मेकअप, एयरब्रश मेकअप, स्किन केयर और एडवांस मेकअप तकनीकों का प्रशिक्षण संस्थान की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है. इशिका यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बचपन से ही मेकअप, सौंदर्य और फैशन की दुनिया में विशेष रुचि थी. रंगों के संयोजन, चेहरे की खूबसूरती को निखारने की कला और रचनात्मक कार्य उन्हें हमेशा आकर्षित करते थी. यही रुचि धीरे-धीरे उनके जुनून में बदल गई और आगे चलकर उन्होंने इसे अपने करियर का आधार बना लिया.

उन्होंने लगातार सीखने, अभ्यास करने और नई तकनीकों को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया जिससे उनका काम समय के साथ और अधिक निखरता गया. इशिका का कहना है कि मेकअप केवल किसी व्यक्ति को सुंदर दिखाने का माध्यम नहीं है बल्कि उसके आत्मविश्वास को बढ़ाने की एक कला है. सही मेकअप व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारता है और उसके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. इसी सोच के साथ वह प्रत्येक ग्राहक की पसंद, चेहरे की बनावट और अवसर के अनुसार मेकअप तैयार करती हैं जिससे उन्हें ग्राहकों का भरपूर विश्वास और सराहना मिली है. उनके स्टूडियो में केवल सेवाएं ही नहीं दी जातीं हैं बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रोफेशनल प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है.

ब्यूटी वर्ल्ड में लिखी सफलता की नई इबारत

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मेकअप की बारीकियों, स्किन एनालिसिस, प्रोडक्ट नॉलेज, ब्राइडल लुक, फोटोशूट मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और क्लाइंट मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां व्यावहारिक रूप से सिखाई जाती हैं. यही कारण है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उनके संस्थान से प्रशिक्षण लेकर अपना करियर बना रहे हैं. इशिका यादव ने आगे बताते हुए कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं मिलती है बल्कि उसके पीछे अनुशासन, धैर्य, निरंतर अभ्यास और ईमानदारी से किया गया कार्य होता है. उन्होंने अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना किया लेकिन कभी भी हार नहीं मानी. हर कठिनाई को सीखने का अवसर मानते हुए उन्होंने अपने कौशल को अधिक मजबूत बनाया है. इशिका यादव स्पष्ट शब्दों में कहती हैं कि हम कंटेंट क्रिएटर नहीं, बल्कि प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं. हमारी पहली प्राथमिकता अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं देना है, उन्हें आत्मविश्वास देना और अपने काम की गुणवत्ता बनाए रखना है.

उनका मानना है कि सोशल मीडिया पहचान बनाने का एक माध्यम हो सकता है लेकिन किसी भी कलाकार की वास्तविक पहचान उसके काम, गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास से बनती है. एक मॉडल के रूप में भी इशिका ने अपनी अलग पहचान बनाई है. फैशन और ब्यूटी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है. उनका व्यक्तित्व और प्रोफेशनल दृष्टिकोण उन्हें इस क्षेत्र में अलग पहचान दिलाता है. वह मानती हैं कि सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती है और प्रत्येक कलाकार को समय के साथ स्वयं को अपडेट रहना चाहिए. इशिका यादव की सफलता यह साबित करती है कि यदि किसी व्यक्ति में जुनून और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो वह किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है. इशिका यादव की प्रेरणादायक यात्रा उन सभी युवाओं के लिए एक संदेश है जो अपने हुनर पर विश्वास रखते हैं और मेहनत के बल पर अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top