जनपद में सामाजिक विकास को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच मनीष मिश्रा का नाम तेजी से सामने आ रहा है. विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी और लोगों से सीधे संवाद करने की शैली उन्हें आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना दिया है. उनके समर्थकों का कहना है कि मनीष मिश्रा का बस्ती को नई पहचान दिला सकते है. वह अक्सर बेस से स्पेस तक बस्ती को ले जाने की बात करते हैं जिसका आशय शिक्षा, रोजगार, सामाजिक विकास और आधुनिक सोच के माध्यम से जिले की प्रगति से जोड़ा जा रहा है.
मनीष मिश्रा की पहल बनी चर्चा का केंद्र
हाल ही में मनीष मिश्रा ने महिलाओं के सम्मान, युवाओं के सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों की सहायता को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया और कहा कि किसी भी समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलते हैं. साथ ही युवा आत्मनिर्भर बनें तथा समाज के कमजोर वर्गों को समय पर सहयोग प्राप्त हो. मनीष मिश्रा ने वृद्ध माताओं का सम्मान करते हुए उन्हें गले लगाया. मनीष मिश्रा के अपनत्व की भावना को लोगों ने बुजुर्गों के सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक बताया. कई लोगों ने कहा कि समाज में ऐसे व्यवहार से आपसी विश्वास और संवेदनशीलता को बढ़ावा मिलता है. बस्ती की महिलाओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर निरंतर कार्य किए जाने की आवश्यकता है.

कई महिलाओं ने मनीष मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि यदि जनहित के मुद्दों पर इसी प्रकार कार्य जारी रहा तो क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. उन्होंने युवाओं से संवाद किया और युवाओं से संवाद के दौरान रोजगार और कौशल विकास का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया और उन्होंने कहा कि जिले के अनेक युवा बेहतर अवसरों की तलाश में बड़े शहरों की ओर पलायन करते हैं. यदि स्थानीय स्तर पर उद्योग, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और उद्यमिता को बढ़ावा मिले, तो युवाओं को अपने ही जिले में बेहतर भविष्य मिल सकता है.

BREKING NEWS – बेस से स्पेस तक बस्ती, चर्चा में आए मनीष मिश्रा
युवाओं ने भी मनीष मिश्रा से रोजगार के नए अवसरों, तकनीकी शिक्षा और आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की आवश्यकता पर अपने विचार दिये. मनीष मिश्रा ने बताया कि विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे विषय भी समान रूप से विकास की बात होनी चाहिए. उनका कहना है कि जनभागीदारी के बिना किसी भी जिले का समग्र विकास संभव नहीं है. बस्ती के विकास को लेकर बस्ती के नागरिकों ने भी अपने सुझाव साझा किए. सभी लोगों ने बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ पेयजल, बेहतर यातायात व्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की.

लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों को मिलकर ऐसे प्रयास करने चाहिए जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक जल्द से जल्द पहुंचे. सामाजिक सेवा केवल किसी एक व्यक्ति का दायित्व नहीं होता है बल्कि यह पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी होती है. मनीष मिश्रा ने नागरिकों से सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का आह्वान किया. बस्ती जिले के लोगों ने मनीष मिश्रा के साथ सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. और कहा कि आज के समाज में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है और इसके साथ ही विकास से जुड़े मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा होनी चाहिए. लोगों का कहना है कि यदि जनसहभागिता और सेवा की भावना के साथ प्रयास जारी रहें, तो बस्ती के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


