जुलाई माह में विद्यालयों के पुनः खुलने के साथ ही शिक्षा का वातावरण एक बार फिर से जीवंत हो गया है. काफी लंबे ग्रीष्मकाल अवकाश के बाद सभी छात्र-छात्राएं उत्साह, ऊर्जा और नई उम्मीदों के साथ स्कूल पहुंच रहे हैं. इसी अवसर पर हंशु चिल्ड्रन एकेडमी, जो खिरी घाट मिश्रौलिया टीचर कॉलोनी, पचपेडिया रोड बस्ती में स्थित है. विद्यालय के डायरेक्टर हरिगोविंद सिंह ने सभी छात्र-छात्राएं, अभिभावकों और शिक्षकों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं है बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है.
सिर्फ पढ़ाई नहीं, सर्वांगीण विकास ही विद्यालय का लक्ष्य
डायरेक्टर हरिगोविंद सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई में सभी स्कूल खुलने से बच्चों की पढ़ाई एक बार फिर नियमित रूप से पटरी पर लौट आईं है. आज हर विद्यार्थी के चेहरे पर मुस्कान देखा जा रहा है. बच्चों में उत्साह है, वहीं कुछ विद्यार्थियों में नई कक्षाओं और पढ़ाई को लेकर हल्की घबराहट भी थी. ऐसे समय में शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है कि वह बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें सकारात्मक वातावरण दें व पढ़ाई के प्रति प्रेरित करें. एक अच्छा विद्यार्थी वही है जो पढ़ाई में उत्कृष्ट होने के साथ-साथ समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को भी समझे. विद्यालय के प्रधानाचार्य नित्यानंद पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि नए सत्र की शुरुआत पूरी तैयारी के साथ हुई है. विद्यालय परिसर की स्वच्छता, समयबद्ध कक्षाएं, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है.

एक स्वच्छ और अनुशासित वातावरण ही बच्चों के बेहतर सीखने की पहली सीढ़ी होती है. विद्यालय प्रबंधन इस बात के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित और आधुनिक शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा सके. विद्यालय की मैनेजर श्वेता सिंह ने कहा कि वर्तमान समय की बात करे तो आज शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जा रहा है बल्कि उन्हें खेल, कला, संगीत, विज्ञान, तकनीक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर सीखने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे छात्रों में आत्मविश्वास, नवाचार और समस्या समाधान की योग्यता का विकास होता है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हमारे विद्यालय में शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व का विकास करना है इसलिए विद्यालय में नैतिक शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और मानवीय मूल्यों पर भी महत्व दिया जाता है.

नई उम्मीदों और नए संकल्प के साथ शुरू हुआ हंशु चिल्ड्रन एकेडमी
डायरेक्टर हरिगोविंद सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि हंशु चिल्ड्रन एकेडमी की नींव वर्ष 2016 में रखी गई थी. जो आज 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं. स्थापना के बाद से ही यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के कारण क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है. पिछले कई वर्षों से विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है. हमारा विद्यालय में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक की शिक्षा उपलब्ध है और अब वर्ष 2026 के नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करने की योजना बनाई गई है. इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही क्षेत्र में प्राप्त होगी.

विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं का उल्लेख करते हुए डायरेक्टर हरिगोविंद सिंह ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक संसाधनों की व्यवस्था की गई है. यहां पर प्ले-वे सेक्शन, पार्किंग, स्वच्छ शौचालय, संगीत एवं कला कक्ष, एक्टिविटी रूम, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर और रोबोटिक्स लैब तथा स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. इन संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी दक्ष बनाया जा रहा है. विद्यालय का लक्ष्य केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं है बल्कि ऐसे जिम्मेदार, संस्कारी, आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक तैयार करना है जो भविष्य में समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


