‘जन गण मन’ की धरती बंगाल में भाजपा का उदय – प्रदीप अग्रहरि

पांच राज्यों का चुनाव भारतीय लोकतंत्र के लिए एक अहम मोड़ के रूप में उभरता हुआ दिखाई दिया है जिसमें पांचो राज्यों से आए चुनावी परिणामों ने देश की राजनीतिक दिशा पर व्यापक प्रभाव डाला है. इन नतीजों ने यह संकेत किया है कि अब भारत का मतदाता विकास, सुशासन, सामाजिक सुरक्षा और अवसरों की मांग जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दे रहा है.

बंगाल में भाजपा की सुनामी, जनता ने रचा इतिहास

श्री कंप्यूटर के ओनर प्रदीप अग्रहरि ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल का जनादेश इस बार चर्चा का विषय बन चुका है. बंगाल राज्य की राजनीति लंबे समय से तीखी प्रतिस्पर्धा और मजबूत क्षेत्रीय पहचान के केंद्र में घूमती रहती थी. 2026 के चुनाव में महिलाओं की भागीदारी निर्णायक मानी जा रही है. महिलाओं ने सुरक्षा, स्थिरता और सामाजिक सम्मान जैसे मुद्दों को अपने ध्यान में रखते हुए मतदान किया जबकि युवाओं ने रोजगार शिक्षा और नए अवसरों की उम्मीद के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया. बंगाल राज्य में सत्तारुढ़ का नेतृत्व करने वाली ममता बनर्जी अपनी योजनाओं और क्षेत्रीय पहचान को जनता के सामने रखा जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की दुर्व्यवस्था, विकास के नाम पर विनाश जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी.

भाजपा के इन्हीं मुद्दों ने बंगाल में सत्ता परिवर्तन को मजबूती प्रदान की. बंगाल के चुनाव ने यह दिखा दिया कि जनता बदलाव और निरंतरता दोनों के बीच संतुलन साधते हुए निर्णय लेती है. बंगाल में भाजपा की विजय ने स्पष्ट कर दिया कि बंगाल का मतदाता पहले से अधिक विभिन्न मुद्दों पर विचार करके वोट दे रहा है. असम में भी चुनाव परिणामों ने मौजूदा सरकार के प्रति समर्थन को चिन्हित किया है. हिमंत विश्वा सरमा के नेतृत्व में नारी सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारो को प्राथमिकता दी गई है जिसके कारण मतदाताओं ने फिर एक बार डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है.

सेवा से लेकर समाज कल्याण तक के विकास पर ध्यान

पुडुचेरी में भी राजनीतिक परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया कि वहां की जनता अब विकास चाहती हैं. यहां पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयासों को चुनावी बहस में प्रमुखता मिली. यहां के लोगों ने कमल का बटन दबाकर विकसित भारत के इतिहास में अपना नाम अंकित किया है. पांचो राज्यों के चुनाव परिणाम को एक साथ देखें तो एक बार स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय राजनीति में विकास और सुशासन जैसे शब्द केवल नारों तक सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि अब मतदाता चुनावी वादों को परिणाम में बदलते हुए देखना चाहता हैं.

आज का मतदाता सड़कों से लेकर बुनियादी ढांचे के निर्माण तक, सेवा से लेकर समाज कल्याण तक के विकास पर ध्यान दे रहा है. महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने भी इस चुनाव की एक महत्वपूर्ण विशेषता रही है. महिलाएं केवल मतदाता के रूप में नहीं बल्कि नीति, निर्माण और विकासित भारत को प्राथमिकता देते हुए एक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आई है. हमारे भारत का युवा भी राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है जो भविष्य की दिशा को तय करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. पश्चिम बंगाल में जनता के द्वारा दिया हुआ जनादेश एक व्यापक संदेश देता है कि देश की जनता अब संतुलित और समावेशी विकास चाहती हैं. जहां पर सभी लोगों को सामान अवसर मिले.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top