उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली प्रतिभाशाली मेकअप आर्टिस्ट रूपा जायसवाल आज अपने मेहनत, हुनर और समर्पण के दम पर लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छूटी जा रही है. अपने उत्कृष्ट कार्यो और वर्षो की मेहनत के दम पर रूपा जायसवाल ने न केवल अपने जिले तक बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में रूपा जायसवाल को सम्मानित किया गया.
देश की अग्रणी ब्यूटी एजुकेटर्स में शामिल होने का सपना
न्यूज़ ऑफ नेशन नेटवर्क की टीम से बातचीत करने के दौरान रूपा जायसवाल ने जानकारी दी कि उनका सपना केवल एक सफल मेकअप आर्टिस्ट बनने का नहीं है बल्कि उन्हें आने वाले समय में लोगों के बीच में एक बेहतरीन एजुकेटर के रूप में अपनी पहचान स्थापित करना चाहती हैं. उन्होंने आगे बताया कि मुझे इस बात पर पूरा विश्वास है कि मेरी मेहनत और लगन मुझे एक दिन उस मुकाम तक अवश्य पहुंचाएगी जहां मैं देश की अग्रणी ब्यूटी एजुकेटर्स में शामिल हो सकूंगी. उनके मेकअप स्टूडियो का नाम परी ब्यूटी सैलून एंड एकैडमी, जो पूरे भदोही क्षेत्र में लोकप्रिय है.

पिछले 10 वर्षों से वह मेकअप के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए अपनी प्रोफेशनल सेवाओं के माध्यम से हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं. उनके द्वारा प्रशिक्षित कई छात्राएं आज भी इस क्षेत्र में सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं. इसी क्रम में राजधानी लखनऊ की धरती पर आयोजित एक भव्य ब्यूटी एवं हेयर सेमिनार में रूपा जायसवाल को सम्मानित किया गया. इस आयोजन में देश की इंटरनेशनल हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई और मंच पर उन्हें अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया. हजारों दर्शकों की उपस्थिति में मिला यह सम्मान उनके लिए बेहद यादगार पल साबित हुआ.
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष और निरंतर प्रयास करते रहना बेहद आवश्यक
लखनऊ में आयोजित इस सफल आयोजन का संचालन और प्रबंधन ऑर्गेनाइज पूजा सैनी तथा डायरेक्टर सुनीता सिंह के नेतृत्व में किया गया. इस आयोजन में पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए हुए ब्यूटी एंड फैशन इंडस्ट्री से संबंधित लोगों ने भी हिस्सा लिया. इस आयोजन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को तकनीकी, ट्रेंड्स और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई. आयोजित कार्यक्रम के दौरान पायल पटेल ने मंच से ही रूपा जायसवाल की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अपने अथक परिश्रम को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष और निरंतर प्रयास करते रहना आवश्यक हैं और रूपा जायसवाल इस बात का जीवंत उदाहरण हैं.

पायल पटेल ने आगे बताया कि रूपा ने अपनी मेहनत को शस्त्र बनाकर अपने जीवन की दिशा को सकारात्मक रूप से बदल दिया है और आज वह कई युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं. रूपा जायसवाल ने सम्मान प्राप्त करने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए दर्शको से कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे भदोही जिले के लोगों का सम्मान है. रूपा जायसवाल ने भदोही और लखनऊ की जनता का विरोष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि लखनऊ और भदोही दोनों स्थानों से प्रेम व समर्थन मिला है. उन्होंने अपने परिवार, ग्राहकों और उन सभी लोगों का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनके संघर्ष के दिनों में उनका साथ दिया. आज के समय में किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर सीखते रहना और आगे बढ़ना बेहद आवश्यक है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


