आम नागरिकों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिवहन आयुक्त ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षण

अयोध्या/बाराबंकी – उत्तर प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी मंशा के अनुसार परिवहन विभाग की सभी प्रकार के सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने अयोध्या परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अयोध्या एवं बाराबंकी जनपदों का निरीक्षण किया. जिसमें उन्होंने दोनों जनपदों के परिवहन विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को जन-सुविधाएं के समयबद्ध और उच्च गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

जनहित सर्वोपरि, व्यवस्थाओं का हुआ व्यापक निरीक्षण

इस निरीक्षण के दौरान परिवहन आयुक्त ने कार्यालयों में संचालित विभिन्न सेवाओं, अभिलेखों के रख-रखाव और ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण तथा आमजन को प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का गहन अवलोकन किया. परिवहन आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त नागरिकों को पारदर्शी, सुगम एवं तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है. ऐसे समय में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी यही है कि वह जनता की सभी जरूरी अपेक्षाओं पर खरा उतरे और प्रत्येक कार्य को पूर्ण निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ संपादित करे.

उन्होंने आगे अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालयों में आने वाले हर एक नागरिक की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विभाग से संबंधित सभी सेवाओं का निस्तारण शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के भीतर किया जाना चाहिए ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. परिवहन आयुक्त ने अयोध्या में संचालित होने वाली टेस्टिंग इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण प्रक्रिया का जायजा लिया.

अयोध्या परिक्षेत्र के निरीक्षण से आमजन को मिलेगा लाभ

परिवहन आयुक्त ने अयोध्या में संचालित होने वाली ड्राइविंग ट्रेनिंग का भी निरीक्षण किया. जिसमें उन्होंने कहा कि आज के समय में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए चालक प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है. एक प्रशिक्षित चालक न केवल यातायात नियमों का बेहतर पालन करता हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं. इतना ही नहीं बल्कि परिवहन आयुक्त ने बाराबंकी में निजी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित स्वचालित परीक्षण केंद्र (ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटर) का जायजा लिया. इस निरीक्षण के में उन्होंने वाहन परीक्षण प्रक्रिया, तकनीकी यंत्रों की कुशल कार्यक्षमता तथा केंद्र की पारदर्शी कार्यप्रणाली की समीक्षा की.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं संचालकों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आज से वाहन परीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, तकनीकी मानकों के अनुरूप तथा पारदर्शी ढंग से किया जाना चाहिए जिससे वाहन फिटनेस प्रमाणन की प्रक्रिया में विश्वसनीयता बनी रह सके. वाहन एवं सारथी पोर्टल से संबंधित सेवाओं की समीक्षा करते हुए परिवहन आयुक्त ने कहा कि आज से इन पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों एवं सेवाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने कार्यालयों एवं परीक्षण केंद्रों में स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया. परिवहन आयुक्त ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया और कहा कि आम नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं को पहले से अधिक सुदृढ़ एवं सरल बनाया जाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top