पूर्वांचल की धरती पर लोकप्रिय महिला व्यक्तित्व के रूप में उभरी डॉ. प्रियंका वर्मा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. प्रियंका वर्मा आज केवल चिकित्सा क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि आज के समय में वह सामाजिक सेवा, नारी सशक्तिकरण और जन-जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. अपने पेशेवर जीवन के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारियों को समान रूप से निभाकर समाज में एक ऐसी पहचान बनाई है, जो उन्हें पूर्वांचल की प्रेरणादायी महिला शक्ति की श्रेणी में खड़ा करती है.

सामाजिक और धार्मिक संगठनों से लेकर जन कल्याण तक सराहनीय कदम

डॉ. प्रियंका वर्मा ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि एक चिकित्सक का दायित्व केवल मरीजों का उपचार करना ही नहीं होता, बल्कि पूरे समाज को स्वस्थ करना, जागरूक और सशक्त बनाना भी आवश्यक होता है. इन्हीं सोच के साथ डॉ. प्रियंका वर्मा कई वर्षों से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान कर रही हैं. चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी आधुनिक सेवाएं हजारों लोगों के लिए लाभदायक साबित हो रही हैं. मरीजों के प्रति व्यवहार और सेवा भावना उन्हें एक सफल चिकित्सक के रूप में स्थापित करती है. चिकित्सा संबंधी सेवा देने के अलावा डॉ. प्रियंका वर्मा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय संगठनों से जुड़कर समाज हित के कार्यों में लगातार योगदान देती रहती हैं.

उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी व सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़े अनेकों कार्यक्रमों का संचालन करती हैं. उनका उद्देश्य समाज के हर एक वर्ग तक पहुंचाना और सहायता प्रदान करना है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग हो सकें. स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी डॉ प्रियंका वर्मा का काफी अधिक योगदान रहा है. अनेक कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया है. जब महिलाएं शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर होंगी, तभी हमारे समाज का समग्र विकास संभव हो पाएगा. इन्हीं विचारों के साथ उन्होंने लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही हैं.

सेवा और समर्पण के साथ जनप्रतिनिधि का सफर शुरू

सामाजिक और पेशेवर योगदान को देखते हुए उनको विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया है. अपनी मेहनत और सकारात्मक सोच के दम पर उन्होंने यह साबित करके दिखाया है कि यदि व्यक्ति की इच्छाशक्ति मजबूत हो तो वह अपने पेशे के साथ-साथ समाज के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है. डॉ. प्रियंका वर्मा की पहचान गोरखपुर शहर में ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल में उनकी पहचान एक प्रभावशाली और लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में स्थापित हो चुकी है. उनकी प्रभावपूर्ण कार्यशैली, दयालु स्वभाव और जनता से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें आम जनता के बीच विशेष स्थान दिलाया है. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इन्हीं बातों से लगाया जा सकता है कि अब उनकी पहचान केवल एक चिकित्सक तक सीमित नहीं रही है.

बल्कि अब वह आसपास के जिलों में भी लोग उन्हें सम्मान और विश्वास की दृष्टि से देखते हैं. उत्तर प्रदेश के लाखों लोग उन्हें अपनी बेटी मानते हैं और उन्हें भविष्य में जनप्रतिनिधि के रूप में देखना चाहते हैं. एक ऐसा जनप्रतिनिधि जो समाज की समस्याओं को समझकर उसके समाधान के लिए बेहतर कार्य करे. डॉ. प्रियंका वर्मा एक सफल डॉक्टर और समाजसेवी होने के साथ-साथ वह एक आदर्श बहू और पारिवारिक महिला भी हैं. वह परिवार के सारे जिम्मेदारियों को निभाते हुए समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं. उनके आदर्श व्यक्तित्व में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा और एक बेहतर जनप्रतिनिधि का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top