G Beauty Salon Presents Makeup Seminar 2026 में सीखे, निखरे और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं – गुड़िया सिंह

उत्तर प्रदेश – गोरखपुर में ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाने का सपना देखने वाले सभी युवाओं, मेकअप आर्टिस्ट्स और ब्यूटी प्रोफेशनल्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. गोरखपुर में पहली बार एक शानदार ब्यूटी इवेंट G Beauty Salon Presents Makeup Seminar 2026 का आयोजन होने वाला है. इस आयोजन से प्रतिभागियों न केवल नई तकनीक से परिचित होंगे बल्कि उनको नये उद्योगों के विशेषज्ञों से सीधे सीखने और नई दिशा प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा.

गुड़िया सिंह के नेतृत्व में – मेगा ब्यूटी सेमिनार

कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजर गुड़िया सिंह ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजित सेमिनार 26 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ब्लैक हॉर्स, विजय चौक, गोरखपुर में आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेकअप इंडस्ट्री में कार्य करने वाले लोगों को आधुनिक तकनीक, ट्रेंड्स और प्रोफेशनल स्किल्स की जानकारी देना है ताकि वह अपने करियर में जल्द से जल्द सफलता हासिल कर सकें. आज के समय में फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. ऐसे समय में लगातार नई तकनीकों को सीखते रहना और अपने कौशल को प्रतिदिन अपडेट करना बेहद आवश्यक हो गया है.

इसी सोच के साथ इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्रतिभागियों को उद्योग के अनुभवी विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा. गोरखपुर में होने वाले इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रोफेशनल मेकअप टेक्निक्स पर आधारित लाइव डेमो और एक्सपर्ट मास्टरक्लास संचालित की जाएगी. प्रतिभागी यहां ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हाई फैशन मेकअप, स्किन प्रिपरेशन, प्रोडक्ट नॉलेज और लेटेस्ट ब्यूटी ट्रेंड्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा ब्यूटी इंडस्ट्री में सफल होने के लिए आवश्यक व्यावसायिक टिप्स और करियर गाइडेंस भी दी जाएंगी.

सफलता के मंत्र सिखाएंगे ब्यूटी इंडस्ट्री के विशेषज्ञ

इस सेमिनार कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के लिए विभिन्न श्रेणियों के अनेकों टिकट उपलब्ध कराए गए हैं. रेगुलर टिकट की कीमत लगभग ₹1800 रखी गई है जिसमें बुफे, सर्टिफिकेट और मास्टरक्लास का लाभ प्राप्त होगा. वहीं दूसरी तरफ प्रीमियम टिकट की कीमत लगभग ₹3200 में उपलब्ध होगा, जिसमें बुफे, सर्टिफिकेट, अवॉर्ड, मास्टरक्लास और आकर्षक गुडीज़ शामिल किया गया हैं. इतना ही नहीं बल्कि एलीट टिकट ₹6000 में उपलब्ध है, जिसमें प्रतिभागियों को बुफे, सर्टिफिकेट, अवॉर्ड, मास्टरक्लास, ब्राइडल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर तथा लगभग ₹5000 मूल्य की विशेष गुडीज़ प्रदान की जाएंगी. कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजर गुड़िया सिंह ने आगे बताया कि यह कार्यक्रम केवल सीखने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि प्रतिभागियों के नेटवर्किंग बनाने भी अवसर देगा.

इस मंच पर प्रदेश के विभिन्न शहरों से आने वाले मेकअप आर्टिस्ट्स, ब्यूटी एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स एक-दूसरे से आसानी से जुड़ सकेंगे और अपने अनुभवों साझा कर सकेंगे. उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि ब्यूटी इंडस्ट्री में सफलता केवल हुनर से नहीं मिलती, बल्कि ब्यूटी इंडस्ट्री में सफलता सही मार्गदर्शन, अभ्यास और प्रोफेशनल नेटवर्क से मिलती है. कार्यक्रम आयोजकों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए इच्छुक प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन कराकर अपना स्थान जल्द से जल्द सुरक्षित करा ले. कार्यक्रम या रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी के लिए हमारे मोबाइल नंबर 8808776343 पर संपर्क करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top