उत्तर प्रदेश स्थित आजमगढ़ जिले में रहने वाली सीमा मौर्या आज मेकअप जगत में एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं. उन्होंने अपने हुनर और मेहनत से न केवल एक सफल प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में पहचान बनाई है बल्कि बॉलीवुड और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट के रूप में भी अलग छाप छोड़ी है. 16 वर्षों के अनुभव के साथ वह आज हजारों युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरती हुई सामने आई है.
सीमा मौर्या की सफलता के अतीत में संघर्ष और समर्पण
न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम से बात करते हुए सीमा मौर्या अपनी संख्या की कहानी को साझा किया और बताया कि बचपन से ही वह मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में गहरी रुचि रखती थी. उस समय उनके पास संसाधनों की कमी और अवसरों की कमी के बावजूद भी उन्होंने अपने सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया. लगातार अपने कौशल को निखारने के कारण आज वह मेकअप के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाने में सफल हो पाई हैं. सीमा मौर्या ने बताया कि उनके लिए मेकअप केवल एक पेशा नहीं बल्कि एक प्राकृतिक कला है. सही मेकअप किसी भी व्यक्ति के आत्मविश्वास को मजबूती देने का कार्य करता है. इसी सोच के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती गईं.

आज उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना न केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि अन्य प्रदेशों में भी की जा रही है. आगे उन्होंने बताया कि देश की सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट बनना ही उनका सबसे बड़ा सपना है. इसके लिए वह यही चाहती हैं कि हमारे देश की बेटियां अब आत्मनिर्भर बनें और मेकअप इंडस्ट्री में अपना करियर बनाकर सफलता प्राप्त करें. यदि बेटियों सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो हर बेटी अपने सपनों को साकार कर सकती है. सीमा मौर्या अपने जीवन के इसी विजन को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. उनका प्रतिष्ठान “जैस्मिन ब्यूटी मेकओवर” लगातार इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है.
पूरे प्रदेश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणादायक उद्धरण
आज के समय में उनके स्टूडियो की दो सफल शाखाएं चल रही है. पहली शाखा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और दूसरी शाखा सोनभद्र जिले में संचालित हो रही है. लखनऊ और सोनभद्र की दोनों शाखाओं के माध्यम से सीमा मौर्या न केवल ग्राहकों को प्रोफेशनल सेवाएं प्रदान कर रही हैं बल्कि नई प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही हैं. सीमा मौर्या ने बताया कि उनके सफलता के पीछे परिवार और ग्राहकों का विशेष सहयोग रहा है. जीवन में आगे बढ़ने के दौरान कई बार उनसे गलतियां भी हुईं लेकिन उनके अपने लोगों ने उन्हें उनकी गलतियों के प्रति समझाया और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

यही कारण है कि वह आज इस ऊंचाई तक पहुंच पाई हैं. सीमा मौर्या की सफल कहानी यह साबित करती है कि यदि किसी व्यक्ति में अपने लक्ष्य को पाने के लिए समर्पण और आत्मविश्वास हो तो वह हर एक क्षेत्र में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकता है. एक छोटे शहर से निकलकर मेकअप इंडस्ट्री तक अपनी अलग पहचान स्थापित करना और दो सफल शाखाओं का संचालन करना उनकी महान उपलब्धियों को दर्शाता है. सीमा मौर्या की सफलता न केवल उनके जिले के लिए बल्कि पूरे प्रदेश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणादायक उद्धरण भी है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


