उत्तर प्रदेश – राजधानी लखनऊ में रहने वाली नूतन रस्तोगी ने अपने लगन, मेहनत और प्रतिभा के दम पर मेकअप जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई है. प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में कार्य करने वाली नूतन रस्तोगी का नूतन मेकअप लैब के नाम से प्रसिद्ध मेकअप स्टूडियो है जहां पर न केवल ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं दी जाती है बल्कि वह युवतियों को भी इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है.
प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट नूतन रस्तोगी युवाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
मेकअप इंडस्ट्री में लगभग दो वर्षों का अनुभव रखने वाली नूतन रस्तोगी ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम से बातचीत करते हुए बताया कि उनका सपना शुरू से ही एक सफल मेकअप आर्टिस्ट बनने का था. वह हमेशा चाहती थीं कि उनके कार्य को देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल सके. आज नूतन रस्तोगी का यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है. अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने वह मुकाम हासिल किया है जिसकी कल्पना उन्होंने वर्षों पहले की थी. अभी जल्द ही राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नूतन रस्तोगी को इंटरनेशनल मंच पर अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

यह सम्मान उनके बेहतरीन कार्यों, समाजिक योगदान और मेकअप इंडस्ट्री में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए दिया गया था. इस कार्यक्रम का आयोजन ऑर्गेनाइजर पूजा सैनी और डायरेक्टर सुनीता सिंह के द्वारा किया गया. जिसमें इंटरनेशनल स्तर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम के अवसर पर गुजरात की प्रसिद्ध इंटरनेशनल हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल ने मंच से नूतन रस्तोगी के कार्यों की भरपुर सराहना करते हुए कहा कि नूतन एक इंद्रधनुष की तरह हैं जिसने अपने हुनर और ज्ञान के माध्यम से अनेक बेटियों के जीवन में नए रंग भर दिया हैं.

वर्षों की मेहनत, संघर्ष और समर्पण की परिणाम
नूतन केवल एक मेकअप आर्टिस्ट नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रेरणास्रोत महिला हैं जो अन्य सभी महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने की राह दिखा रही हैं. पायल पटेल की इन सभी प्रेरणादायक बातों को सुनकर नूतन रस्तोगी भावुक हो गईं. नूतन रस्तोगी ने कहा कि उनके लिए यह सम्मान केवल एक पुरस्कार ही नहीं बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत, संघर्ष और समर्पण की परिणाम है. जब उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया तो पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी. उपस्थित लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत, अभिनंदन किया और उनकी उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की. नूतन रस्तोगी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने करियर को बेहद साधारण स्तर से शुरुआत की थी. शुरुआत में कई सारी चुनौतियां सामने आईं लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं माना.

निरंतर सीखते रहना और अपने कौशल को बेहतर बनाने के प्रयासों ने उन्हें आज सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाया है. उनका उद्देश्य केवल खुद सफल होना नहीं है, बल्कि अधिक से अधिक बेटियो को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. सम्मान प्राप्त करने वाली नूतन रस्तोगी ने कार्यक्रम के अंत में आयोजकों और अतिथियो का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें पूरा जीवन याद रहेगा और आगे भी उन्हें समाज एवं उद्योग के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा. उन्होंने आगे कहा – जब तक मेरी सांसें चलती रहेगी, तब तक मैं लोगों की सेवा करती रहूंगी और बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहूंगी. उनके यह बातें उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहते हैं।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


