1000 से अधिक बेटियों को प्रशिक्षित करने वाली सलोनी युवतियों के लिए बनी प्रेरणा

उत्तर प्रदेश – आजमगढ़ जिले में रहने वाली सलोनी ने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर आज मेकअप इंडस्ट्री में एक अलग पहचान स्थापित की है. आज सलोनी न केवल एक सफल प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में पहचानीं जाती हैं बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति भी दर्ज करा चुकी हैं. उनकी रचनात्मकता, मेकअप तकनीक और बेहतरीन कार्यशैली ने उन्हें इस क्षेत्र में अलग पहचान दिलाई है.

बचपन से ही मेकअप के प्रति उनकी गहरी रुचि

सलोनी की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा मंत्र है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते रहते हैं. बचपन से ही मेकअप के प्रति उनकी गहरी रुचि थी. जब अधिकतर लोग मेकअप क्षेत्र को केवल एक शौक के रूप में देखते थे तब सलोनी ने इसे अपने भविष्य का लक्ष्य बना लिया. परिवार के सहयोग के बल पर उन्होंने इस क्षेत्र में अपना प्रोफेशनल प्रशिक्षण प्राप्त किया और खुद को एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में विकसित किया. सोशल मीडिया के युग में सलोनी का नाम लोगों के बीच में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. उनके इंस्टाग्राम पेज “salonimakeoverzoneazm” पर हजारों लोग जुड़े चुके हैं, उनके इंस्टाग्राम पेज पर अपने द्वारा किए गए मेकअप लुक्स, ब्राइडल मेकओवर, फैशन मेकअप और ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें एवं वीडियो को पब्लिक तक साझा करती हैं.

उनकी पोस्ट को न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश के लोग भी पसंद करते हैं. यही कारण है कि उनके काम को इंटरनेशनल स्तर पर भी सराहना मिलती है. न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम से बात करने दौरान सलोनी ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत काफी छोटे स्तर से की थी. उन्होंने अपने शौक के कारण पर एक छोटे पार्लर की शुरुआत की, लेकिन बाद में लगातार मेहनत, ग्राहकों का विश्वास और बेहतरीन सेवाओं के कारण आज उनका पार्लर एक प्रतिष्ठित ब्रांड बन चुका है. जब उन्होंने अपना सफर शुरू किया था तब उनके पास संसाधन सीमित हुआ करते थे लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं माना और लगातार अपने कौशल को बेहतर बनाने का प्रयास करती रही.

सोशल मीडिया के माध्यम से बनाई लाखों लोगों के बीच पहचान

सलोनी ने आगे बताते हुए कहा कि आज भी उनके ब्रांड “सलोनी मेकओवर ज़ोन” की दो शाखाएं चल रही हैं. पहली शाखा आजमगढ़ में, जबकि दूसरी शाखा वाराणसी में सफलतापूर्वक संचालित हो रही है. वाराणसी और आजमगढ़ दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्राहक उनकी सेवाओं का लाभ उठाते हैं. विशेष रूप से ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप और प्रोफेशनल ब्यूटी ट्रेनिंग के क्षेत्र में उनकी पहचान लगातार मजबूत होती जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ब्यूटी और मेकअप क्षेत्र में काम करते हुए 16 वर्ष बीत चुके हैं. इस लंबे समय में उन्होंने हजारों ग्राहकों को अपनी सेवाएं दी हैं और कई प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मान भी प्राप्त किया हैं.

उनको इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट के रूप में पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. ये सम्मान उनके काम के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण हैं. आज के समय में सलोनी केवल एक सफल उद्यमी ही नहीं रही, बल्कि वह नारी सशक्तिकरण की उदाहरण भी हैं. पिछले 16 वर्षों में उन्होंने 1000 से अधिक मेकअप की क्लासेस के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को प्रशिक्षित कर चुकी हैं. उनके प्रशिक्षण से अनेक युवतियां आत्मनिर्भर बनी चुकी हैं और आज स्वयं का व्यवसाय भी संचालित कर रही हैं. सलोनी की सफलता साबित करती है कि यदि किसी व्यक्ति के पास स्पष्ट लक्ष्य, मेहनत और आत्मविश्वास हो तो वह किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को आसानी से छू सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top