मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में डॉ. रंजू कनौजिया का महत्वपूर्ण योगदान

किसी भी इंसान के सफलता के पीछे उसके सपने, मेहनत और दृढ़ संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका छूपी होती है. जब कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य को लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ता है तो सफलता उस व्यक्ति कदम चूमती है. निष्ठा और समर्पण व्यक्ति की ऊंचाइयों पर ले जाता है. ऐसी ही प्रेरणादाई कहानी बस्ती की रहने वाली डॉ. रंजू कनौजिया की है जिन्होंने अपने बचपन के सपने को साकार करके चिकित्सा क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है. आज वह एक अनुभवी गायनोलॉजिस्ट के रूप में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं.

मेहनत और लगन से बचपन का सपना बना सफल चिकित्सकीय करियर 

डॉ. रंजू कनौजिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनको चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं देते हुए पूरे आठ वर्ष हो चुके हैं. इसके तहत उन्होंने सैकड़ों, हजारों महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया हैं और मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनके सफल कार्यों की वजह से अनेक परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होने में मदद मिली हैं और महिलाओं को समय पर उचित उपचार मिल सका है. डॉ. रंजू कनौजिया ने आगे बताया कि उन्होंने बचपन में ही डॉक्टर बनने का सपना देखा था और उस समय उन्होंने अपने पिता से बोला था कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनेंगी और ग़रीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करेंगी.

परिवार के लोगों ने भी उनके इस सपने को आकार देने में हर कदम पर उनका साथ दिया. माता-पिता के द्वारा मिला प्रोत्साहन और अपने अथक प्रयासों के बल पर डॉ. रंजू कनौजिया ने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ती रहीं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड के अल्मोड़ा में शुरू हुई. बचपन से ही वह पढ़ाई में मेधावी छात्रा थीं और गणित व विज्ञान विषयों में विशेष रुचि रखती थीं. स्कूल के दिनों से ही उनका झुकाव चिकित्सा विज्ञान की ओर था. उन्होंने अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कठिन परिश्रम करके उच्च शिक्षा के लिए राजधानी लखनऊ गयी. जहां पर उन्होंने अपने शैक्षणिक ज्ञान को मजबूत बनाया तथा मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारी करती रहीं.

स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार की आधारशिला होती है.

अपने सपनों को उंचा उड़ान देने वाली हुए डॉ. रंजू कनौजिया ने पांडुचेरी से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की और मेडिकल शिक्षा के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करते हुए उन्होंने मरीजों की देखभाल और मानवीय संवेदनाओं को भी अपने पेशे का अभिन्न हिस्सा बनाएं रखा. डॉक्टर पद प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपने ज्ञान और कौशल को लगातार बढ़ाने का प्रयास जारी रखा. महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करने के लिए डॉ. रंजू कनौजिया ने प्रयागराज से EMOC (Emergency Obstetric Care) का प्रशिक्षण प्राप्त किया.

यह उच्च प्रशिक्षण मातृत्व संबंधी जटिल परिस्थितियों से निपटने और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण माना जाता है. अभी वह महिलाओं के स्वास्थ्य, स्त्री रोग संबंधी अनेको समस्याओं के उपचार के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य में लगी हुई हैं. उनका स्पष्ट कहना है कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार की आधारशिला होती है. इसी ध्येय के साथ वह महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, समय-समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित करती रहती हैं. डॉ. रंजू कनौजिया की यह शानदार सफलता उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा का विषय है जो चिकित्सा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top