प्रथम वर्षगांठ समारोह पर क्योर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की उपलब्धि – डॉ राजेश पटेल

बस्ती स्थित जख्मी कैली हॉस्पिटल के निकट स्थापित क्योर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दिन सोमवार 4 मई 2026 को प्रथम वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक बड़े उत्साह और आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ. इस समारोह में अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ डॉक्टरों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के सम्मानित लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

1 साल में हजारों मरीजों का सफल उपचार

इस समारोह में अस्पताल के विगत एक वर्ष की उपलब्धियां, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अस्पताल के भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस कार्यक्रम में हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ राजेश पटेल, डायरेक्टर अभिषेक वर्मा, मैनेजर राकेश पटेल सहित अस्पताल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. इस खुशी में सभी लोगों ने केक काटकर प्रथम वर्षगांठ का उत्सव मनाया और अस्पताल की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी. हॉस्पिटल के समारोह में उत्साह, सेवा भावना के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की झलक साफ-साफ दिखाई दे रही थी. इस हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ राजेश पटेल, जो एमबीबीएस एमएस एवं लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन है.

उन्होंने इस शुभ अवसर पर कहा कि हमारे इस अस्पताल के स्थापना का मुख्य उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं बल्कि लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और इसके साथ ही मरीज के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है. “आपके खुशहाल जीवन का – आपके बेहतर स्वास्थ्य का” यह केवल एक स्लोगन नहीं बल्कि अस्पताल का मूल संकल्प है जिसे पूरा करने के लिए पूरे टीम लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने आगे बताया कि पिछले एक वर्ष में हमारे हॉस्पिटल में लगभग हजारों की संख्या में मरीजों ने अपना सफल उपचार कराया है जिसके तहत आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की. हमारे हॉस्पिटल में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीजों को एक ही छत के नीचे उचित व्यवस्था व गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलती है.

खुशहाल जीवन और बेहतर स्वास्थ्य का महा संकल्प

मरीजों का विश्वास ही हमारे अस्पताल की सबसे बड़ी पूंजी है. हम उनके विश्वास को कभी भी टूटने नहीं देंगे. जिस प्रकार लोगों ने पिछले एक साल में हम पर भरोसा जताया है वह हमारे पूरे टीम के लिए प्रेरणा का विषय है. आने वाले समय में हमारे अस्पताल में नई चिकित्सा सुविधा और अन्य आधुनिक मशीन जोड़ी जाएंगी ताकि मरीजों को बाहर जाने के बजाय उनके अपने जनपद में ही इलाज आसानी से हो सके. किसी भी संस्थान की वास्तविक सफलता वहां के कर्मचारियों की ईमानदारी और सेवा भावना पर निर्भर करती है. अतः हमारे हॉस्पिटल की इस सफलता में सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की अहम भूमिका है जिन्होंने लगातार दिन रात मेहनत करके मरीजों की सेवा की और अस्पताल को एक नई पहचान दिलाई.

प्रथम वर्षगांठ समारोह के दौरान अस्पताल की पिछले 1 वर्ष की उपलब्धियां को प्रस्तुत किया गया जिसमें मरीजों को दी हुई स्वास्थ्य सेवाओं, ऑपरेशन, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा एवं जनहित में किए गए कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया गया. हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ राजेश पटेल ने समारोह के अंत में सभी अतिथियों और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आगामी भविष्य में क्योर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पूरे बस्ती क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयास करेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top