आज चिकित्सा जगत में एक बार फिर उल्लेखनीय और सराहनीय सफलता दर्ज की गई है, जहां डॉक्टरों की टीम जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज को एक नया जीवन देने का कार्य किया है. इस ऑपरेशन में विशेषज्ञ डॉ. अमित नायक और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सत्यम पांडे की टीम ने मरीज के 45 मीमी आकार की विशालकाय पठरी को निकाल कर चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी मिशाल कायम की है.
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया 45 मिमी पथरी का सफल निष्कासन
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार मरीज लंबे समय तक असहनीय पेट दर्द, लगातार उल्टी, बेचैनी और गंभीर शारीरिक परेशानी से जूझ रह था. शुरुआत में सामान्य गैस्ट्रिक समस्या समझकर इसका इलाज कराया गया था लेकिन लगातार बढ़ती तकलीफ के बाद चिकित्सकों से राय लिया गया. विस्तृत जांच और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में सब कुछ सामने आया कि मरीज के गॉल ब्लैडर के भीतर 45 मिमी आकार की एक पथरी मौजूद है, जिसने पूरी जगह घेर रखी थी. विशेषज्ञों के अनुसार इतनी बड़ी पथरी के कारण ही पित्ताशय में सूजन, संक्रमण, पित्त नली अवरुद्ध होने और अन्य गंभीर समस्याओं का खतरा भी काफी बढ़ चुका था. डॉक्टर ने इस स्थिति को गंभीरता से देखते हुए तत्काल सर्जरी करने की सलाह दी.

यदि समय रहते ऑपरेशन न किया जाता तो मरीज की स्थिति और भी अधिक गंभीर हो सकती थी. इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन का नेतृत्व डॉ. अमित नायक ने किया. डॉक्टर के अनुसार सूजे हुए और संवेदनशील ऊतकों के बीच इतनी बड़ी पथरी को निकाल पाना आसान कार्य नहीं था. ऑपरेशन करते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा गया कि पित्त नली, लीवर तथा उसके आसपास के किसी अंग को कोई नुकसान न पहुंचे. यह ऑपरेशन उच्च स्तर की सटीकता, अनुभव और धैर्य की मांग करती थी. डॉ अमित नायक ने अपने उत्कृष्ट सर्जिकल दक्षता और कई वर्षों के अनुभव का परिचय देते हुए इस पूरे प्रक्रिया को बेहद सावधानी से अंजाम दिया.

डॉक्टरों की बड़ी कामयाबी, बचाई मरीज की जान
उन्होंने आधुनिक तकनीक और नियंत्रित प्रक्रिया के माध्यम से सफलतापूर्वक विशालकाय पथरी को बाहर निकला और पूरे ऑपरेशन के दौरान उपस्थित डॉक्टरों की टीम ने भी उनके कार्य कुशलता की सराहना की. इस सर्जरी की प्राप्त सफलता में एनेस्थीसिया प्रबंधन की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही. डॉ. सत्यम पांडे ने पूरे ऑपरेशन के दौरान मरीज की स्थिति को संतुलित बनाए रखा. ऐसे जटिल मामलों में मरीज का रक्तचाप, हृदय की गति, ऑक्सीजन स्तर और अन्य मानकों को नियंत्रित में रखना डॉक्टरों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है. डॉ. सत्यम पांडे ने इस चुनौतीपूर्ण स्थिति होने के बावजूद अत्यंत कुशलता से सभी आवश्यक मानकों की निगरानी की और उन्हें सामान्य बनाए रखने का हर प्रयास किया.

उनके सटीक फैसले और उत्कृष्ट प्रबंधन के कारण ही ऑपरेशन को सुरक्षित वातावरण में सफल बनाया गया. यही विशेष वजह है कि यह सर्जरी बिना किसी जटिलता के आसानी से संपन्न हो सका है. डॉक्टर से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है. मरीज अब पहले की तुलना में काफी बेहतर महसूस कर रहा है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीज की रिकवरी अब संतोषजनक है और जल्द से जल्द उसे पूरी तरह स्वस्थ करके छुट्टी दी जा सकती है. मरीज के परिवार जनों ने डॉक्टरों की सफल सर्जरी के लिए पूरे मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस स्थिति को देखकर परिवार काफी चिंतित था लेकिन डॉक्टरों के सहयोग से आज हमारे परिवार को एक नई उम्मीद मिली है।


