बीसीसी ग्रुप में फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी के अंतर्गत प्रतिभा और परंपरा का शानदार संगम

बीसीसी ग्रुप एंड रंजीवन ट्रेडिंग इंस्टिट्यूट में सोमवार 4 मई 2026 को एक रंगारंग और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नए छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी और पुराने छात्रों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया. यह आयोजन सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक लगातार चलता रहा. पूरे कार्यक्रम में छात्रों के भीतर उत्साह, ऊर्जा, एकता और रचनात्मकता का माहौल देखा गया.

एक मंच – कई रंग, कला और क्रिएटिविटी की शानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके और स्वागत गीत के साथ शुरू की गई जिसमें संस्थान के प्रबंधन और समस्त शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति रही. इस कार्यक्रम में नए छात्रों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और इसके साथ ही विदा ले रहे छात्रों को उनके आगामी जीवन के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया गया. इस आयोजन की मुख्य बात यह थी कि इसमें छात्रों की प्रतिभा को खुलकर सामने आने का एक सुनहरा अवसर मिला जिसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया. संस्था के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डांस प्रतियोगिता प्रमुख रही, जिसमें कई छात्रों ने सोलो और ग्रुप दोनों श्रेणियों में शानदार प्रस्तुति देकर अपना परिचय दिया. पारंपरिक शैली के नृत्यों ने सभी दर्शकों को अपनी ओर मंत्रमुग्ध कर दिया. दूसरी तरफ अन्य छात्रों ने सिंगिंग परफॉर्मेंस में प्रतिभाग कर अपनी मधुर आवाज से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया. इस आयोजन में रैंपवॉक और मॉडलिंग शो ने ग्लैमर का तड़का लगा दिया.

सभी छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपने फैशन सेंस और अपनी कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं बल्कि मेकअप और मेहंदी के लाइव डेमो ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. कविता, शायरी व भाषण के माध्यम से छात्रों ने अपने विचारों और भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से मंच पर व्यक्त किया और साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को समृद्ध बनाया. म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के अंतर्गत छात्रों ने गिटार तथा अन्य वाद्ययंत्रो के माध्यम से अपने संगीत प्रतिभा का परिचय दिया. इसके अलावा कार्यक्रम में टैलेंट शो के अंतर्गत आर्ट, क्राफ्ट और डिजिटल स्किल्स से जुड़े प्रोजेक्ट ने भी सभी लोगों को प्रभावित किया. टैलेंट शो के माध्यम से छात्रों ने अपनी रचनात्मक सोच और तकनीकी समझ का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया.

छात्रों की टैलेंट और प्रतिभा से चमका संस्थान का मंच

संस्था के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड फैशन स्टाइलिंग और क्रिएटिव लुक प्रेजेंटेशन जैसे गतिविधियों काफी विशेष ध्यान रखा गया जिसमें छात्रों ने पारंपरिक और आधुनिकता के मेल को अपनी प्रस्तुति के जरिए समझाया. इस पूरे आयोजन के दौरान छात्रों में जबरदस्त उत्साह व उमंग देखने को मिला. इस कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर हर्षित गुप्ता के द्वारा किया गया. उनके ओजस्वी भाषण शैली ने सभी छात्रों का मनोबल बढ़ाया. दर्शकों ने प्रतिभागी छात्रों के लिए तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम के अंत में पुराने छात्रों को प्रशस्ति पत्र और अन्य गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान पुराने छात्रों ने अपने अनुभव को साझा किया और संस्थान के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए भावुक भी हो गए.

नए छात्रों ने इस आयोजन के जरिए संस्थान के पूरे माहौल को समझा और अपनी नई शिक्षा यात्रा के लिए उत्साहित नजर आए. सभी छात्रों ने अपने शिक्षकों और साथियों को धन्यवाद किया और भविष्य में सफल होने का संकल्प लिया. समापन समारोह में संस्थान के डायरेक्टर गुरु रवि ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और इस सफल आयोजन के लिए छात्रों व शिक्षको के मेहनत के सरहाना की. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं बल्कि छात्रों के व्यक्तिगत विकास और प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं. बीसीसी ग्रुप एंड रंजीवन ट्रेडिंग इंस्टिट्यूट में आयोजित बॉलीवुड थीम फ्रेशर एंड फेयरवेल पार्टी यादगार और प्रेरणादायक साबित हुआ, जिसमें सभी छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर खुद को बेहतर बनाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top