बंगाल का चुनावी संग्राम खत्म, जनता को भाजपा में दिखी उम्मीद की किरण – रोली सिंह

पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में आज राजनीतिक घटनाक्रम ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देने का संकेत दिया है. इन सभी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती मजबूती और तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में बढ़ती वोट शेयर की वृद्धि ने जनता को विकास का एक नया रास्ता दिखलाया है. भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी की दीर्घकालिक रणनीति व जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों का प्रत्यक्ष फल आज सामने आया है.

बंगाल, असम, पुडुचेरी में भाजपा के जीत की लहर

आज विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल लंबे समय से ममता बनर्जी जी के हाथों में थी. उनके नेतृत्व वाली सरकार उन्हीं के इर्द-गिर्द केंद्रीत रहता था. विपक्षी दल भी लगातार ममता बनर्जी की सरकार पर विभिन्न आरोप लगाते थे जिसमें प्रशासनिक व्यवस्थाओं की अवहेलना और भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दे थे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को जनता के बीच जोर-शोर से उठाया और खुद को सशक्त विकल्प के रूप में जनता के सामने लाने का प्रयास किया. भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में अपनी संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने के लिए जमीनी और व्यापक स्तर पर कार्य किया. पार्टी ने स्थानीय नेताओं को आगे बढ़ाया और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने अपना नेटवर्क तैयार किया और चुनाव प्रचार अभियान के माध्यम से जनता से संपर्क किया और उन तक अपनी बात पहुंचाई. इसके परिणाम स्वरूप पार्टी को बंगाल राज्य में उल्लेखनीय समर्थन मिला और पार्टी की राजनीतिक स्थिति पहले की तुलना में काफी मजबूत हुई.

वहीं दूसरी तरफ असम में भाजपा की स्थिति पहले से ही काफी मजबूत थी. असम में भाजपा पार्टी ने अपने शासनकाल के दौरान विकासकार्यों को और बुनियादी ढांचों में सुधार किया और जनता के बीच लगातार विश्वास हासिल किया. इतना नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए नयी रणनीति बनाई और जनता तक अपनी बातों को पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर पार्टी को मजबूती प्रदान की. पुडुचेरी जैसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश में भी भाजपा ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करके नया इतिहास रचा है. यहां पर भाजपा पार्टी ने स्थानीय गठबंधन के जरिए अपनी स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया है. पुडुचेरी में भाजपा की विजय यह दिखता है कि भाजपा केवल बड़े राज्यों तक सीमित नहीं है बल्कि वह छोटे राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से प्रतिबद्ध है.

लोकतंत्र की विजय के साथ विकसित बंगाल का उदय

दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु जैसे प्रमुख राज्यों में भाजपा को जीत नहीं मिली लेकिन भाजपा का वोट शेयर पिछले चुनाव के मुकाबले काफी अधिक बढा है. तमिलनाडु और केरल में क्षेत्रीय दलों और अन्य राष्ट्रीय पार्टियों का वर्चस्व रहा है लेकिन धीरे-धीरे भाजपा जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही है. भाजपा के बड़े नेताओं का कहना है कि भाजपा के विजय की यह सफलता कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का संयुक्त परिणाम है. भाजपा पार्टी ने हमेशा विकास, सुशासन और जनता के क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता दी है जिसकी वजह से लोगों का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है.

लोकतंत्र में इस तरह की प्रतिस्पर्धा होना स्वाभाविक है और अंत में जनता ही तय करती है कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी. पिछले कुछ महीनो के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उड़ीसा, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र मे शानदार जीत हासिल करके जनता के विकास का रास्ता तय किया है और अब पश्चिम बंगाल में भाजपा की विजय ने जंगल राज का अंत किया है. असम और पुडुचेरी में जनता को विकास व सुशासन की नई उम्मीद दिखाई दे रही है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा अपनी इस बढत को और भी अधिक मजबूत करेगी और वह जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरेगी. यही सब बातें आने वाले चुनाव में और रोचक राजनीतिक मुकाबला का संकेत दे रही हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top