हमारे संस्कृतिक राजधानी अयोध्या नगरी में बॉलीवुड इवेंट आर्गेनाईजेशन संतोष चौधरी के द्वारा एक भव्य मेकअप सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें सौंदर्य और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस आयोजन ने सौंदर्य और कला के क्षेत्र में लोगों के भीतर नयी ऊर्जा का संचार किया. अयोध्या में होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उभरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें मेकअप की बारीकियों से अवगत कराना है. इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को सम्मानित भी किया गया.
अयोध्या मेकअप सेमिनार में सौंदर्य और हुनर का महासंगम
इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए नामचीन और अनुभवी मेकअप आर्टिस्टो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. विशेषज्ञों ने मंच को साझा करते हुए अपने अनुभव, तकनीकी और आधुनिक मेकअप ट्रेंड्स के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस सेमिनार के दौरान लाइव डेमो, प्रैक्टिकल सेशन और इंटरएक्टिव डिस्कशन का भी आयोजन किया गया था जिससे वहां पर उपस्थित छात्राओं को सीखने का एक बेहतरीन अवसर मिला. इस कार्यक्रम की रौनक उस समय और भी आकर्षक हो गई जब बॉलीवुड जगत की जानी-मानी हस्ती इशिता गांगुली ने कार्यक्रम में शिरकत हुई. उनके आगमन से पूरे आयोजन में एक उत्साह का माहौल छा गया.

इशिता गांगुली ने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि मेकअप करने का मतलब केवल सुंदरता बढ़ाने से नहीं बल्कि यह एक कला है जो व्यक्ति के विश्वास और व्यक्तित्व को निखारती है. इशिता गांगुली ने कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित छात्राओं को अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. यह पल उन सभी छात्राओं के लिए बेहद खास और प्रेरणादायक रहा है जिन्होंने मंच पर अपनी मेहनत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सम्मान प्राप्त करने वाले छात्रों के चेहरों पर गर्व और खुशियां साफ-साफ झलक रही थी. इशिता गांगुली अपने संबोधन में संतोष श्रीवास्तव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करते रहते हैं.

मेकअप सेमिनार के प्रयासों से निखरी नई प्रतिभाएं
आज के समय में स्केल बेस में एजुकेशन काफी जरूरी है और आज का यह सेमिनार युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अपनी ओर आकर्षित करेगा. इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संतोष चौधरी ने बताया कि आज के सेमिनार का मुख्य उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं है अपितु एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है जहां छात्र-छात्राएं अपने हुनर को पहचान सके और उसी दिशा में आगे बढ़ सके. आगे भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके. मेकअप सेमिनार के दौरान छात्रों को मेकअप की बेसिक से लेकर एडवांस तकनीक की विशेष रूप से जानकारी दी जा रही है.

स्किन टोन के अनुसार मेकअप, ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप और कैमरा फ्रेंडली लुक जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने यह बताया कि इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए निरंतर अभ्यास और खुद को अपडेट करते रहना बहुत ही आवश्यक है. प्रतिभागियों ने बताया कि आज का यह कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रहा. छात्राओं ने कहा कि आज पहली बार उन्हें इतने बड़े मंच पर सीखने और अपने हुनर को प्रदर्शित का अवसर मिला है. सेमिनार कार्यक्रम के अंत में संतोष चौधरी ने सभी अतिथियों और कलाकारों का आभार प्रकट किया और कहा कि आज का यह कार्यक्रम सभी लोगों के सहयोग से सफल हो पाया है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


