आज राजधानी लखनऊ में सौंदर्य और फैशन जगत से संबंधित एक भव्य मेकअप सेमिनार का बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजन किया गया. यह आयोजन निशातगंज महानगर क्षेत्र में सैम एण्ड जस एकेडमी के बैनर तले उत्साह और धूमधाम माहौल के साथ संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में मेकअप इंडस्ट्री के कलाकारों , प्रशिक्षुओं, ब्यूटी एक्सपर्ट और शहर के कई अन्य लोगों की उपस्थिति रही. इस आयोजन ने राजधानी लखनऊ के ब्यूटी सेक्टर में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया.
मेकअप कलाकारों का सम्मान समारोह, दिखा प्रतिभा का रंग
राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन ज्योति अवस्थी बेलाल द्वारा किया गया. ज्योति अवस्थी बेलाल की मेहनत, दूरदृष्टि और समर्पण ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया. पूरे कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां पर प्रवेश करते ही ग्लैमर और प्रोफेशनल माहौल का साक्षात अनुभव हो रहा था. आयोजन मंच को आधुनिक शैली में सजाया गया था और पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों को शानदार व्यवस्थाएं देखने को मिली. मुंबई से आई सेलिब्रिटी खुशी शेख का आगमन इस कार्यक्रम की सबसे खास बात रही. जैसे ही खुशी शेख आयोजन स्थल पर पहुंची, वहां पर लोगों ने जोरदार तालिया बजाकर उत्साह के साथ उनका स्वागत किया.

उनकी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को गरिमा और लोकप्रियता से भर दिया. खुशी शेख ने मंच पर उपस्थित होकर आयोजकों की सराहना की और कहा कि लखनऊ में आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहेंगे. सेमिनार आयोजन के दौरान मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई इसमें विशेषज्ञों ने मेकअप तकनीकी, ब्राइडल मेकअप, पार्टी लुक, स्किन केयर, प्रोडक्ट चयन, प्रोफेशनल करियर ग्रोथ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कार्यक्रम में उपस्थित मेकअप आर्टिस्ट और प्रशिक्षुओं इन जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना और अपने अनुभवों को साझा भी किया. इस अवसर पर आए हुए सभी मेकअप आर्टिस्ट को भी सम्मानित किया गया.

अपना लखनऊ बना ब्यूटी इंडस्ट्री का नया केंद्र
सेलिब्रिटी खुशी शेख ने सभी प्रतिभाशाली कलाकारों को अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मान प्राप्त करने वाले कलाकारों के चेहरे पर साफ-साफ खुशी झलक रही थी. यह सम्मान उनके हुनर, मेहनत और व्यक्तित्व विकास का मंच बनेगा. मंच पर सम्मानित होने वाले कलाकारों ने कहा कि आज का यह समय उनके जीवन का सबसे यादगार पल है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खुशी शेख ने कहा कि मैं ज्योति अवस्थी बेलाल का दिल से धन्यवाद करती हूं जिन्होंने इतना सुंदर और भव्य मेकअप सेमिनार का आयोजन किया. ऐसे आयोजनों से छोटे शहरों के और प्रदेशों से आए हुए कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य करते हैं.

किसी कलाकार की प्रतिभा शहर, भाषा, क्षेत्र की मोहताज नहीं होती, सिर्फ सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है. कार्यक्रम की आयोजिका ज्योति अवस्थी बेलाल ने सभी अतिथियों, कलाकारों और प्रतिभागियों को विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े सभी युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है. यह मेकअप सेमिनार कार्यक्रम आने वाले समय में ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए नई दिशा से देने वाला साबित हो सकता है. राजधानी लखनऊ में इस तरह का प्रोफेशनल और प्रेरणादायक सेमिनार होना सौंदर्य जगत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है.
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


