गोरखपुर ब्यूटी एक्सपो 2026 में पहली बार ऐसा क्या हुआ, जिसने बदल दी ब्यूटी इंडस्ट्री की तस्वीर

गोरखपुर में पहली बार आयोजित गोरखपुर ब्यूटी एक्सपो 2026 ने पूर्वांचल के ग्लैमर, फैशन और ब्यूटी उद्योग को नई पहचान दिलाने का कार्य किया. 21 और 22 जुलाई 2026 को आयोजित इस दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम ने न केवल ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है बल्कि युवाओं को भी इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का सफल आयोजन कृष्णा मद्धेशिया के नेतृत्व में हुआ, जिन्होंने एक महिला होने के नाते महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की. वहीं दूसरी ओर पलक ब्यूटी हर्बल एकेडमी के संस्थापक सत्येंद्र गुप्ता का सहयोग इस आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण रहा.

पूर्वांचल अब ग्लैमर और फैशन इंडस्ट्री का भी उभरता हुआ हब बन रहा है

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर शहर में इस स्तर का ब्यूटी और फैशन एक्सपो पहली बार आयोजित किया गया था. जिसने यह साबित कर दिया कि पूर्वांचल अब केवल शिक्षा और व्यापार का केंद्र ही नहीं है बल्कि ग्लैमर और फैशन इंडस्ट्री का भी उभरता हुआ हब बन रहा है. कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट, हेयर एक्सपर्ट, कॉस्मेटोलॉजिस्ट, फैशन विशेषज्ञ और सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के पहले दिन 21 जुलाई को ब्यूटी इंडस्ट्री के कई प्रसिद्ध विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और आधुनिक तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया. प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट पूजा गुप्ता ने ब्राइडल और हाई-डेफिनिशन मेकअप की बारीकियों पर विस्तार से जानकारी दी.

हेयर एक्सपर्ट धर्मेंद्र सर ने आधुनिक हेयर स्टाइलिंग और हेयर केयर से जुड़े नए ट्रेंड्स पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया. गोरखपुर की सबसे कम उम्र की मेकअप आर्टिस्ट याशी गुप्ता ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं. प्रीति जायसवाल ने प्रोफेशनल मेकअप के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला, जबकि सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सिद्धार्थ पांडेय ने फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाली एडवांस मेकअप तकनीकों का प्रदर्शन किया. इसके साथ ही प्रतिभा शर्मा ने प्रो-मेकअप तकनीकों की जानकारी दी और नीतू मैम जो एक प्रोफेशनल कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं उन्होंने स्किन केयर और कॉस्मेटिक साइंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की.

गोरखपुर ब्यूटी एक्सपो 2026 प्रतिभाओं के विकास का एक ऐतिहासिक मंच

कार्यक्रम के दूसरे दिन 22 जुलाई को कार्यक्रम और भी ज्यादा आकर्षक बन गया. इस दिन आईलैश एक्सटेंशन जैसे आधुनिक एकैडमिक विषय पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया था जिसमें प्रतिभागियों ने नई तकनीकों को सीखा. मीनू सिंह, अंजली गुप्ता, नीलम सिंह और विशाल पांडेय ने प्रोफेशनल मेकअप, एडवांस ब्राइडल लुक, क्लाइंट हैंडलिंग और ब्यूटी एजुकेशन से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी. विशेष रूप से विशाल पांडेय ने मेकअप एजुकेशन में करियर की संभावनाओं के बारे में बताया. कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा ब्राइडल मेकअप एवं मेहंदी प्रतियोगिता थी जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. निर्णायक दायित्व चांदनी यादव ने निभाया. उन्होंने प्रतिभागियों के कार्य का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए उनके कौशल की सराहना की. कार्यक्रम में जीविधा शर्मा ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की.

उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की इच्छा किसी भी व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है. संयोजिका कृष्णा मद्धेशिया ने बताया कि उनका उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां पर वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और ब्यूटी एवं फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना सकें. पलक ब्यूटी हर्बल एकेडमी के संस्थापक सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि आज ब्यूटी इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और इसमें रोजगार तथा स्वरोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं. ऐसे कार्यक्रम से युवाओं को नई तकनीकों की जानकारी मिलती है और उन्हें विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलता है. गोरखपुर ब्यूटी एक्सपो 2026 केवल एक ब्यूटी इवेंट नहीं बल्कि पूर्वांचल की प्रतिभाओं और फैशन-ब्यूटी उद्योग के विकास का एक ऐतिहासिक मंच बनकर उभरा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top