उत्तर प्रदेश-गोरखपुर, सौंदर्य और मेकअप इंडस्ट्री को नई दिशा देने के उद्देश्य से पलक हर्बल ब्यूटी पार्लर एंड एकेडमी की ओर से एक भव्य ब्यूटी एक्सपो एंड मेकअप सेमिनार का आयोजन शानदार अंदाज में किया गया. इस कार्यक्रम में केवल प्रदेश के ही नहीं बल्कि पूरे देश भर के ब्यूटी प्रोफेशनल्स, ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट तथा अन्य लोग जो मेकअप क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उन सभी लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सीखने और नई तकनीकों को जानने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ.
ब्रेकिंग न्यूज़ : अभिनेत्री जीविधा शर्मा ने मेकअप आर्टिस्ट अंजली गुप्ता को किया सम्मानित
इस कार्यक्रम में प्रदेश की प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अंजली गुप्ता भी उपस्थित रही, उनके गोरखपुर आगमन पर सभी लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर और पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका भव्य स्वागत किया. उनके आगमन पर पूरे सभागार में उत्साह का माहौल देखने को मिला. सेमिनार कार्यक्रम के दौरान अंजलि गुप्ता ने लाइव मेकअप मास्टरक्लास का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने आधुनिक मेकअप तकनीक, ब्राइडल मेकअप, एचडी मेकअप, स्किन प्रिपरेशन, प्रोफेशनल बेस और लेटेस्ट ब्यूटी ट्रेंड्स की विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने मंच पर लाइव डेमो के माध्यम से प्रतिभागियों को मेकअप की बारीकियां समझाईं, जिससे उपस्थित लोगों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ. अंजली गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में मेकअप इंडस्ट्री काफी लोकप्रिय होती जा रही है और इसमें युवाओं को अपना भविष्य बनाने के लिए आपार संभावनाएं मौजूद हैं.

यदि युवा इस क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो उन्हें इस क्षेत्र में आकर लगातार नई तकनीकों को सिखना होगा, अभ्यास करना होगा और अपने काम में गुणवत्ता बनाए रखनी होगी. अनुशासन और समर्पण ही किसी भी व्यक्ति को सफलता की नई ऊंचाइयों पर आसानी से पहुंचा सकता हैं. प्रशिक्षण सत्र समापन के बाद युवा प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए. अंजली गुप्ता ने खुद ही मंच से प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. सर्टिफिकेट प्राप्त कर लेने के बाद प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशियां साफ-साफ झलक रही थी. प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें प्रोफेशनल स्तर की नई तकनीकों को सीखने का अवसर मिला है जिससे उनके भविष्य को एक नई दिशा मिलने की संभावना है.

गोरखपुर के सेमिनार में तालियों से गूंज उठा मंच
इस कार्यक्रम में लाइव मेकअप डेमो और अंजली गुप्ता की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा. समय-समय पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गुंजता रहा. प्रतिभागियों ने अंजली गुप्ता से मेकअप संबंधित कई सारे प्रश्न किया और अंजली गुप्ता ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का विस्तार से जवाब दिया और अपने अनुभवों को भी साझा किया. इस आयोजन का सफल संचालन पलक हर्बल ब्यूटी पार्लर एंड एकेडमी के फाउंडर कृष्णा मद्धेशिया तथा ऑर्गेनाइजर सत्येंद्र गुप्ता के नेतृत्व में किया गया. गोरखपुर के इस यादगार कार्यक्रम में सुनहरा पल तब आया जब बॉलीवुड फिल्म ‘यह दिल आशिकाना’ की प्रसिद्ध अभिनेत्री जीविधा शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचकर अंजली गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्य और मेकअप जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया.

सम्मान मिलते ही पूरा सभागार तालियों की गूज से गूंज उठा. सम्मान प्राप्त करने के बाद अंजलि गुप्ता ने आयोजकों, अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि गोरखपुर के लोगों का प्रेम और सम्मान उनके लिए बेहद खास है और इतने बड़े मंच पर हजारों लोगों को प्रशिक्षण देना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने आगे कहा कि पूर्वांचल के युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं. गोरखपुर की धरती पर आयोजित यह ब्यूटी एक्सपो न केवल गोरखपुर के लिए एक यादगार आयोजन साबित हुआ है बल्कि ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए भी नई उम्मीद का अवसर लेकर आया है।

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


