मोमेंटम बस्ती ने फिर लहराया परचम, सम्मान समारोह में गूंजी सफलता की गाथा

उत्तर प्रदेश-बस्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले संस्थान मोमेंटम बस्ती ब्रांच के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी शानदार सफलता हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया है. विद्यार्थियों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में एकैडमिक ग्लोबल स्कूल परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस समारोह में विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की गई.

सफलता प्राप्त विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और लगन के लिए बधाई

न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम को मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष के छात्र शिवम मणि त्रिपाठी ने प्रतियोगी परीक्षा में 680 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 294 हासिल किया. इस शानदार उपलब्धि के साथ शिवम मणि त्रिपाठी ने पूरे बस्ती मंडल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया. उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार और शिक्षकों में खुशी का माहौल है बल्कि पूरे जनपद में भी गर्व की भावना है. इस समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शिवम का अभिनंदन किया. संस्थान के अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रचा.

कृष्णा अग्रहरी ने 618 अंक, नोमान ने 613 अंक, यति सिंह ने 583 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और आलोक गर्ग ने ऑल इंडिया रैंक 13081 हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है. सभी सफलता प्राप्त विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और लगन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एवं एकैडमिक ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर संजीव कुमार ने सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया. विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया गया और कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की नहीं है बल्कि यह पूरे संस्थान के सामूहिक प्रयास का परिणाम है.

लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी

इंजीनियर संजीव कुमार ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है. नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. मोमेंटम बस्ती और एकैडमिक ग्लोबल स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं है बल्कि उन्हें ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है जहाँ वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें. उन्होंने कहा कि हमारे संस्थान में अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं, टेस्ट सीरीज और प्रेरणात्मक सत्र आयोजित किए जाते हैं जिससे छात्रों की तैयारी मजबूत होती है.

इसी कारण हमारे संस्थान के विद्यार्थी लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहते हैं और बस्ती का नाम रोशन कर रहे हैं. विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए अनुशासित अध्ययन वातावरण को दिया और कहा कि शिक्षकों का व्यक्तिगत मार्गदर्शन उनकी सफलता के प्रमुख आधार है. कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में संस्थान के विद्यार्थी इसी प्रकार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top