सौंदर्य, प्रतिभा और मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट रेनू सक्सेना एक बार फिर अपने मेगा इवेंट के साथ चर्चा दिखाई दे रही हैं. अनिका मेकअप स्टूडियो की संचालिका रेनू सक्सेना द्वारा आयोजित सीजन-2 का एक भव्य आयोजन 5 जून को होने वाला है. इस कार्यक्रम को लेकर मेकअप इंडस्ट्री से लेकर फैशन जगत और कलाकारों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है.
मेगा इवेंट सीजन-2 में मिलेगा प्रतिभा को मंच
रेनू सक्सेना मेकअप जगत की केवल एक सफल मेकअप आर्टिस्ट ही नहीं है बल्कि वह एक कुशल इवेंट मैनेजर और सेलिब्रिटी मैनेजर भी है. उनके नेतृत्व में अनिका मेकअप स्टूडियो की दो सफल शाखाएं संचालित हो रही हैं जहां से अनेक युवाओं को सौंदर्य व मेकअप के क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं. अपने कई वर्षों की मेहनत के दम पर उन्होंने इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है. 5 जून को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रसिद्ध हरियाणवी गायिका रेणुका पवार की उपस्थिति होगी. अपने सुपरहिट गीतों और दमदार मंचीय प्रस्तुतियों से प्रसिद्ध रेणुका पवार इस कार्यक्रम में मुख्य सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में शामिल रहेंगी.

उनके आने की खबर से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह छाया हुआ है. आयोजकों को उम्मीद है कि 5 जून का यह कार्यक्रम पिछले सभी आयोजनों के रिकॉर्ड तोड़ देगा. यह इवेंट केवल एक प्रतियोगिता के लिए नहीं बल्कि प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है. इस कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी एक्सपर्ट, फैशन विशेषज्ञ और प्रभावशाली व्यक्तित्व शामिल होने वाले हैं. वे प्रतिभागियों को विशेष क्लास, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और प्रोफेशनल अनुभवों के माध्यम से मार्गदर्शन करेंगे. इससे उभरते कलाकारों को इंडस्ट्री की बारीकियों को समझने में मदद मिलेगी और अपने कौशल को बेहतर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा.

ब्यूटी इंडस्ट्री में होने जा रहा दिग्गजों का संगम
रेनू सक्सेना का मानना है कि अगर प्रतिभा को सही मंच और उचित मार्गदर्शन मिले तो कोई भी इंसान सफलता की ऊंचाइयों तक आसानी से पहुंच सकता है. इन्हीं सब बातों का ध्यान रखते हुए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि प्रतिभागियों को सीखने और अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल सके. इस कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, सर्टिफिकेट तथा अन्य विशेष सम्मान दिए जाएंगे. यह सम्मान न केवल उन प्रतिभागियों की उपलब्धियों को मान्यता देगा बल्कि उन्हें आगे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी करता रहेगा. कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों का मूल्यांकन विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित किया जा सके.

वर्तमान समय में रेनू सक्सेना की पहचान केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रही अपितु उन्होंने कई बड़े और चर्चित सेलिब्रिटी इवेंट्स का सफल आयोजन भी किया है. उनके द्वारा आयोजित किया गए कार्यक्रमों में फिल्म जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुईं हैं. अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मौनी रॉय और शमिता शेट्टी जैसी जानी-मानी हस्तियों के साथ सफल कार्यक्रम आयोजित कर अपनी आयोजन क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया है. इस कार्यक्रम आयोजन में मनोरंजन, शिक्षा और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम मेकअप और फैशन इंडस्ट्री के लिए एक यादगार अवसर साबित होगा. 5 जून को होने वाला यह मेगा इवेंट निश्चित रूप से सौंदर्य और फैशन इंडस्ट्री के लिए एक नया मिसाल कायम करेगा.
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


