बड़े मंगलवार पर गांधीनगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में दिखा श्रद्धालुओं का जनसैलाब – पंडित राम किंकर शुक्ला

उत्तर प्रदेश – जनपद बस्ती में ज्येष्ठ माह के अवसर पर पड़ने वाले बड़े मंगलवार के दिन बस्ती जनपद के गांधीनगर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब दिखाई दिया. सुबह से लेकर रात्रि तक मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. भगवान हनुमान के दर्शन और पूजन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा.

विश्व शांति कामना के लिए श्रद्धालु पहुंचे हनुमानगढ़ी मंदिर

हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की तथा बजरंगबली को लड्डू, चोला, फूल-माला और अन्य प्रसाद चढ़ाया. सभी भक्तों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की. मंदिर में भक्तों ने “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के नारों से जयघोषों किया जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा. मंदिर में पंडित राम किंकर शुक्ला ने बताया कि गांधीनगर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर अपनी प्राचीनता और भव्यता के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है. यह मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. जहां वर्ष भर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है.

विशेष रूप से ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को यहां श्रद्धालुओं की संख्या चार गुना बढ़ जाती है. पंडित राम किंकर शुक्ला ने आगे बताते हुए कहा कि इस मंदिर की ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहां आकर बजरंगबली की पूजा करता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी हो जाती हैं. इसी विश्वास के साथ हजारों भक्त मंदिर पहुंचकर प्रसाद चढ़ाते हैं और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करके जीवन सफल बनाते हैं. मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक वातावरण लोगों को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करता रहता है. बड़े मंगलवार के अवसर पर मंदिर प्रशासन व स्वयंसेवकों द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई जाती है.

मंदिर की प्राचीनता और भव्यता ने भक्तों को किया आकर्षित

मंदिर परिसर में प्रतिदिन साफ-सफाई, पेयजल, दर्शन व्यवस्था तथा सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए जाते हैं. भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवक लगातार श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते रहते हैं जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहती है. मंदिर के बाहर प्रसाद, फूल-माला और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रहती है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रसाद सामग्री खरीदकर भगवान को अर्पित करते हैं. वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी को देखते हुए कई सामाजिक और धार्मिक व्यक्तियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी. भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी. प्राचीन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगलवार का दिन विशेष महत्व रखता है

क्योंकि इस दिन भगवान राम और हनुमान की पूजा करने से कष्टों का निवारण होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है. इसी कारण बड़ी संख्या में भक्त व्रत रखकर मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं और इस अवसर पर यह मंदिर श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना रहा. प्रतिदिन शाम होते के समय मंदिर परिसर दीपों और विद्युत सजावट से जगमगाता हुआ दिखाई देता है और सभी भक्त सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं.धार्मिक आयोजनों के बीच सभी भक्तों ने आध्यात्मिक शांति और दिव्य अनुभूति का अनुभव किया. बड़े मंगलवार के अवसर पर हनुमान गढ़ी मंदिर में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. जहां पर हजारों की संख्या में माताओं, बहनों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि मंदिर आज भी लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top