मथुरा शहर की सोनी चौधरी ने मेहनत और प्रतिभा से बनाया अपना ब्यूटी ब्रांड

प्रतिभा, संघर्ष और आत्मविश्वास के बल पर सफलता की अध्याय लिखने वाली सोनी चौधरी आज के समय में मथुरा की उन प्रेरणादायक महिलाओं में शामिल हो चुकी है जिन्होंने संसाधनों के अभाव के बावजूद सपनों को सच करके दिखाया. आर. के. ब्यूटी केयर की संचालिका सोनी चौधरी ने यह दिखा दिया कि अगर इंसान में मेहनत करने का जज्बा हो और खुद पर भरोसा हो तो पहचान किसी सहारे की मोहताज नहीं होती.

सपनों को पूरा करके सोनी चौधरी बनी प्रेरणा की मिसाल

सोनी चौधरी का नाम मथुरा के ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बन चुका है लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बहुत ही अलग और आसान नहीं था. जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की तब उनके पास न ज्यादा पैसा था और ना ही कोई विशेष पहचान. समाज और आसपास के लोगों ने उन्हें यह कहकर रोकने की कोशिश की कि ‘अपना घर संभालो’ यह काम ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा. मगर सोनी चौधरी ने दूसरों की बातों से ज्यादा अपने सपनों की आवाज को महत्व दिया. सोनी चौधरी ने अपने काम की शुरुआत बहुत ही छोटी स्तर से शुरु की और एक छोटी कुर्सी और साधारण सा vanity बॉक्स के साथ शुरुआत हुआ. उनका यह सफर आज आधुनिक स्टूडियो के तक पहुंच चुका है.

उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और ग्राहकों के प्रति भरोसे से सफलता की नई ऊंचाइयां तक पहुंची है. सोनी चौधरी का कहना है कि मेकअप केवल चेहरे को सजाने का रंग नहीं बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने की कला है. जब किसी महिला के चेहरे पर मेकओवर के बाद मुस्कान दिखती है तब उसकी आंखों में आत्मविश्वास नजर आता है. असली खूबसूरती वही है जो व्यक्ति के मुस्कान और विश्वास में झलकती है. मैंने अपने काम में हमेशा प्राकृतिक सुंदरता को प्राथमिकता दी है. मेरे जीवन का सिद्धांत है ‘ less is more’ . मेकअप करने का तरीका आसान व प्रभावी होना चाहिए ताकि लोग उस व्यक्ति के खूबसूरती की तारीफ कर सके. छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना ही एक मेकअप आर्टिस्ट पहचान दिलाती हैं.

संघर्षों का सामना करते हुए बनाई अलग पहचान

हमारा स्टूडियो केवल एक ब्यूटी स्टूडियो नहीं बल्कि महिलाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन चुका है. हमारे स्टूडियो में न केवल मेकअप संबंधी सेवाएं दी जाती है अपितु महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर में दिए जाते हैं. ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सके और अपनी पहचान खुद बना सके. शुरुआती समय में मुझे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, आर्थिक समस्याएं सामने आई और लोगों की हीनता भरी सोच ने मेरे मनोबल को घटा दिया. लेकिन मैंने हर परिस्थिति में विश्वास का संतुलन बनाए रखा क्योंकि मेरा मानना है कि अगर इंसान अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट हो और लगातार मेहनत करें तो कोई भी समस्या उस इंसान का रास्ता रोक नहीं सकती.

सोशल मीडिया के माध्यम से सोनी चौधरी का काम लोगों के बीच तक आसानी से पहुंच रहा है. उनके द्वारा किए गए ब्राइडल मेकअप और ब्यूटी ट्रांसफार्मेशन की सराहना की जाती है. मथुरा में उनकी एक अलग और मजबूत पहचान बन चुकी है. सभी ग्राहक उनके प्रोफेशनल कार्यशैली की जमकर तारीफ करते हैं. उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों को प्रेरित करते हुए हुए कहा कि कोई भी अपने आप को अकेला या कमजोर महसूस ना करें. किसी भी महिला की असली ताकत उसका अपना आत्मविश्वास होता है और जिनको खुद पर भरोसा होता है, एक दिन दुनिया भी उस पर भरोसा करने लगती है. उनका यह विचार आज हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा का मंत्र बना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top