आज छोटे शहरों की प्रतिभाएं बड़े मंच पर अपनी विशेष पहचान बना रही हैं. अकबरपुर, अंबेडकर नगर की एक ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण मेकअप आर्टिस्ट ममता सिंह ने पेश किया है. अभी जल्द ही उन्होंने ‘प्लास्टिक फ्री इंडिया’ कार्यक्रम में अपनी कला और मेहनत के बल पर शानदार उपलब्धि हासिल किया है.
युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनी ममता सिंह
सेलिब्रिटी अवार्ड व मॉडलिंग शो में ममता सिंह ने टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री नवीना बोले का मेकअप करने का अवसर प्राप्त किया. उनके लिए यह पल किसी सपने से काम नहीं था. अकबरपुर में स्थित “एम.एस. मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी” की संचालिका ममता सिंह ने पिछले तीन सालों तक ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में लगातार काम किया है और उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी अलग व प्रभावित पहचान बनाई है. उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा अपने काम को ईमानदारी और लगन के साथ किया है. मैंने जीवन में पहली बार किसी सेलिब्रिटी का मेकअप किया जो मेरे जीवन का सबसे खास अनुभव बन गया. उन्होंने आगे बताया कि जब उन्हें पहली बार यह जिम्मेदारी मिली तब वह कुछ समय के लिए घबरा गई और उन्हें लग रहा था कि इतने बड़े मंच पर काम करते समय कहीं उनसे कोई गलती न हो जाए.

लेकिन जब उन्होंने काम करना शुरू किया तो धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ना शुरू हो गया और उनका डर पूरी तरह से खत्म हो गया. सामान्य ग्राहकों का मेकअप करना आसान होता है परंतु किसी सेलिब्रिटी का मेकअप करना आसान बात नहीं है क्योंकि ऐसे कामों में छोटी-छोटी बातों पर विशेष रूप से ध्यान देना होता है जैसे ही चेहरे की बारीकियां, कैमरा लुक व परफेक्शन आदि बातों का खास ख्याल रखना होता है. सेलिब्रिटी इवेंट व मॉडलिंग शो या अन्य कार्यक्रमों में मेकअप सिर्फ सुंदर दिखने तक सीमित नहीं होता है बल्कि कैमरे के सामने इंसान का व्यक्तित्व व आत्मविश्वास भी उभर कर सामने दिखना चाहिए लेकिन इसके लिए मेकअप आर्टिस्ट को हर तकनीक और नए ट्रेंड के बारे में अच्छी समझ होनी चाहिए.
सेलिब्रिटी का मेकअप करके ममता सिंह ने बढ़ाया अपने जिले का मान
ममता सिंह ने आगे बताया कि वह अपने आप को प्रेरित महसूस कर रही हैं और वह भविष्य में बड़े स्तर पर काम करना चाहती हैं. टीवी सीरियल अभिनेत्री नबीना बोले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह बेहद सरल, विनम्र और अच्छे स्वभाव वाली हैं. मुझे उनके साथ काम करते समय यह महसूस नहीं हुआ कि मैं किसी सेलिब्रिटी को तैयार कर रही हूं. मुझे उनके साथ अपनापन महसूस हो रहा था और उन्होंने मेरे काम के सरहाना भी की, जिसके वजह से मेरा विश्वास और भी बढ़ गया. एक सेलिब्रिटी के द्वारा किसी कलाकार की तारीफ होना बेहद गर्व व प्रेरणा का विषय है. ममता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका सपना है कि उनका “एम.एस. मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी” बड़े स्तर पर पहचान बनाएं ताकि युवतियां यहां से प्रशिक्षण लेकर खुद के पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन सके.

हुनर कभी छोटा नहीं होता और परिश्रम करने वाले लोगों को एक न एक दिन सफलता जरूर मिल ही जाती हैं. प्लास्टिक फ्री इंडिया जैसे सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है क्योंकि इस तरह के आयोजन समाज को जागरूक करते हैं और प्रतिभाशाली लोगों को सफल होने का अवसर भी देते हैं. इस कार्यक्रम में मॉडलिंग शो और सेलिब्रिटी अवार्ड ने लोगों के भी काफी उत्साह भर दिया. आज ममता सिंह अपनी शानदार उपलब्धि के कारण अकबरपुर, अंबेडकर नगर के युवाओं के लिए प्रेरणा का मिसाल बन चुकी हैं।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


