राजधानी लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 5 जून 2026 को बेहद विशेष आयोजन होने वाला है. जिसमें ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाने वाले युवाओं के लिए नई संभावनाओं का अवसर लेकर आया है. लखनऊ के प्रतिष्ठित Hotel Syona में आयोजित होने वाला हेयर स्टाइल एंड मोटिवेशनल सेमिनार में प्रतिभागियों को न केवल हेयर स्टाइलिंग की नई तकनीक से परिचित कराया जाएगा बल्कि उन्हें मोटिवेशन और सफलता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा.
हेयर स्टाइलिंग के साथ मोटिवेशन और कॉन्फिडेंस बढ़ाने को मिलेगा अनोखा मंच
लखनऊ में आयोजित यह भव्य सेमिनार विशेष रूप से युवाओं और प्रोफेशनल्स के लिए आयोजित किया गया है. ऐसे युवा जो ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं. इस आयोजन में प्रसिद्ध हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल प्रतिभा करने वाले युवाओं को लुक एंड लर्न सेशन के माध्यम से ट्रेंडिंग तीन हेयर स्टाइल सिखाएंगी. आज के आधुनिक फैशन और बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जाने वाले हेयर स्टाइल वर्तमान समय में ब्यूटी इंडस्ट्री में बेहद लोकप्रिय हो रहा है. आयोजकों के अनुसार यह बताया गया कि एक दिवसीय सेमिनार केवल तकनीकी प्रशिक्षण तक सीमित नहीं होगा बल्कि इसमें युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा.

इस आयोजन में मोटिवेशनल सेशन के जरिए प्रतिभागियों को विश्वास बढ़ाने, लक्ष्य तय करने के लिए और सफलता की दिशा में नई सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य केवल हेयर स्टाइलिंग सीखना नहीं अपितु युवाओं के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है. कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजर पूजा सैनी ने कहा कि आज के समय में ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री तेजी से बढ़ती जा रही है और इसमें सभी युवाओं को कैरियर बनाने की असीम संभावनाएं भी मौजूद हैं.

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
कुछ युवाओं को सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण वे अपने जीवन में पीछे रह जाते हैं इसलिए हमारे इस कार्यक्रम में तहत प्रतिभाशाली युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि युवाओं को सीखने, समझने और खुद का विकास करने का एक अवसर मिल सके. आयोजित सेमिनार कार्यक्रम की डायरेक्टर सुनिता सिंह ने बताया कि लखनऊ में आयोजित यह सेमिनार युवाओं के लिए बेहतर भविष्य और प्रेरणा का मंच साबित होगा. इस कार्यक्रम में युवाओं को कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां दिये जाएंगे जिससे वे अपने वर्तमान को मजबूत बनाकर भविष्य में सफलता हासिल कर सके.

आज ब्यूटी इंडस्ट्री बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहर में भी पहुंच चुकी है जो ब्यूटी इंडस्ट्री के ऊंचाई की पहचान है. इस सेमिनार में प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले प्रतिभागी को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा. सर्टिफिकेट के माध्यम से युवा प्रोफेशनल जगत में अपनी अलग पहचान बना सकेंगे. इतना ही नहीं बल्कि Individual photoshoot की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि प्रतिभागी अपने लुक और क्रिएटिविटी को नए अंदाज में प्रस्तुत कर सके. कार्यक्रम आयोजकों ने अपील की कि सीटें सीमिट रखी गई है और रजिस्ट्रेशन तेजी से हो रहा है. इच्छुक प्रतिभागीय जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर इस सेमिनार का हिस्सा बने. यह सेमिनार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


