शिवानी मिश्रा का प्रयास, हुनर के जरिए बदलेंगी बेटियों का भविष्य

उत्तर प्रदेश – जिला बस्ती में महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की प्रयास में लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा हैं. ब्यूटी, वेलनेस और स्किल डेवलपमेंट जैसे सेक्टर में युवतियों की बढ़ती भागीदारी उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रही है. गांवों, कस्बो से लेकर शहरी क्षेत्रों तक ब्यूटी पार्लर, मेकअप और प्रशिक्षण केंद्र आज की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का एक मजबूत माध्यम बनते जा रहे हैं. इसी क्रम में बस्ती जनपद के आमा टिनिच क्षेत्र में स्थित शिवालयम् मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी भी बेटियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की राह में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

मेकअप और ब्यूटी ट्रेंनिंग का लाभ शिवालयम् मेकअप स्टूडियो में  

शिवालयम् मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी की संचालिका एवं भारत सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम से मान्यता प्राप्त करने वाली ट्रेनर शिवानी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के दौर में महिलाओं का आर्थिक रूप से मजबूत होना ज्यादा आवश्यक है. केंद्र और राज्य सरकार भी मिलकर महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहे है. इन विभिन्न प्रयासों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना और उन्हें समाज में एक सम्मानजनक पहचान दिलाना है. उनका कहना है कि व्यक्ति को केवल शैक्षणिक शिक्षा प्राप्त करना पर्याप्त नहीं हैं बल्कि व्यावसायिक प्रशिक्षण भी बेहद महत्वपूर्ण है. यदि किसी युवक के पास कोई विशेष कौशल है तो वह न केवल स्वयं के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकता है अपितु अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकता है.

इसी उद्देश्य के साथ शिवानी मिश्रा ने शिवालयम् मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी की स्थापना की. जहां पर युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर शसक्त मन बनाया जाता है. उन्होंने आगे बताया कि उनके संस्थान में मेकअप, मेहंदी, सिलाई तथा अन्य बहुत से व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कराए जाते हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि यहां हेयर स्टाइलिंग, ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, फेशियल और आधुनिक ब्यूटी ट्रीटमेंट से जुड़ी तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियां भविष्य में अपना स्वयं का पार्लर व स्टूडियो शुरू कर सकती हैं जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं.

मेकअप से लेकर हेयर स्टाइलिंग तक का प्रशिक्षण

शिवानी मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण इलाको की हजारों बेटियां प्रतिभाशाली होने के बाद भी उन्हें उचित मार्गदर्शन और सही प्रशिक्षण के अभाव में अपने सपनों को पूरा नहीं कर पातीं है, ऐसे में यदि उन बेटियों को मेकअप का ब्यूटी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तो वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं. हमारे शिवालयम् मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी का स्पष्ट उद्देश्य भी यही है कि स्थानीय स्तर पर बेटियों को आधुनिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार किया जाए ताकि वे अपने भविष्य को गढ़ सके. उनके संस्थान में केवल प्रशिक्षण ही नहीं दिया जाता बल्कि समाज के प्रति व्यावहारिक ज्ञान पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है.

ब्यूटी जगत आज हमारे देश की सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक मानी जा रही है. बदलती जीवनशैली और बढ़ती जन जागरूकता के कारण ही इस क्षेत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में शिवालयम् मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी जैसी संस्थाएं स्थानीय युवतियों को नए अवसरों से जोड़ने का कार्य कर रही हैं. उनकी यह पहल युवतियों को आत्मनिर्भर बना रही है. बस्ती जिले में शुरू हुआ यह सफल प्रयास भविष्य में लाखों बेटियों के लिए सफलता का नया अध्याय लिख सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवानी मिश्रा के द्वारा उठाया गया यह कदम महिला सशक्तिकरण के दिशा में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top