बस्ती में 10 जून से शुरू होगा 7 दिवसीय Free Beauty & Talent Workshop, ₹21,000 रुपए तक जीतने का मौका

बस्ती के सभी युवाओं, महिलाओं और प्रतिभाशाली प्रतिभागियों के लिए “बस्ती का Biggest Free Beauty & Talent Workshop” आयोजित होने वाला है, जो पूरा निशुल्क होगा. मिली जानकारी के अनुसार यह सात दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला 10 जून से शुरू होगी जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. इस आयोजन का संचालन रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, बीसीसी ग्रुप और आर.जे. मेकअप स्टूडियो द्वारा संयुक्त रूप से कराया जा रहा है.

मेहंदी, ब्यूटी, मेकअप, डांस और कंप्यूटर की क्लासेस बिल्कुल मुफ्त

रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर हर्षित गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि 10 जून से प्रारंभ होने वाली यह कार्यशाला बस्ती जिले की अब तक की सबसे बड़ी फ्री ब्यूटी और टैलेंट वर्कशॉप होगी. जिसमें सभी प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगार संबंधित शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने जैसे विभिन्न पहलुओं पर विशेष सत्र उपलब्ध कराए जाएंगे. सात दिवसीय निशुल्क कार्यशाला की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें ब्यूटी मास्टर क्लास, मेकअप मास्टर क्लास, मेहंदी क्लासेज, डांस क्लासेज व कंप्यूटर क्लासेज शामिल हैं. इन सभी क्षेत्रों में अनुभवी अध्यापक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देकर उनका मार्गदर्शन करेंगे.

उन्होंने आगे बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है बल्कि व्यावहारिक कौशल भी सफलता के लिए बेहद आवश्यक हैं. इसी सोच के साथ यह वर्कशॉप आयोजित की जा रही है ताकि प्रतिभागियों को नई दिशा और नये अवसर मिल सकें. इसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को न केवल प्रशिक्षण दिया जाएगा बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का भी एक अवसर प्रदान किया जाएगा. इस वर्कशॉप के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ₹21,000 तक के पुरस्कार दिए जाएंगे. इसके अतिरिक्त विजेताओं को ट्रॉफी, ब्यूटी क्वीन और अन्य विशेष टाइटल भी दिए जाएंगे, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के साथ-साथ सम्मान और पहचान हासिल करने का विशेष अवसर मिलेगा.

10 जून से बस्ती में Skill का महाकुंभ शुरू , Expert Trainers देंगे प्रोफेशनल ट्रेनिंग

कार्यक्रम आयोजक हर्षित गुप्ता ने आगे बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को बेहतर भविष्य का मार्गदर्शन करना, उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना है. इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से जो कुछ सीखने का मौका मिलेगा, उससे सभी प्रतिभागी अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकेंगे. इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे, जो उनके आगे करियर में सहायक सिद्ध हो सकते हैं. इस कार्यक्रम की एक खास बात यह भी है कि पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है. इच्छुक प्रतिभागी बिना किसी शुल्क के आसानी से अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. कार्यक्रम आयोजकों ने सीमित सीटों का हवाला देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा ले क्योंकि इस 7 दिवसीय फ्री कार्यशाला में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

आयोजित वर्कशॉप के दौरान आधुनिक ब्यूटी तकनीकों, मेकअप आर्ट, मेहंदी डिजाइनिंग, डांस परफॉर्मेंस और कंप्यूटर कौशल की जानकारियां विस्तार से बताई जाएंगी. इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें स्वरोजगार व रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करते हैं. बस्ती का Biggest Free Beauty & Talent Workshop केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं है बल्कि जनपद के युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने, उनकी प्रतिभा को मंच देने का और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया जा रहा है. 10 जून से शुरू होने वाली यह सात दिवसीय कार्यशाला निश्चित रूप से बस्ती जिले के हर एक प्रतिभायुक्त युवा के लिए एक यादगार और लाभकारी अवसर साबित हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top