कौशल विकास के माध्यम से बेटियों के सपनों को दे रहीं नई उड़ान – पूजा अग्रहरि

उत्तर प्रदेश में जिला सुल्तानपुर में रहने वाली पूजा अग्रहरि आज मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रही हैं. अपने मेहनत और समर्पण के दम पर पूजा अग्रहरि ने इस क्षेत्र में सफलता हासिल करने के साथ-साथ अनेकों बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का भी कार्य कर रही हैं. अभी वह अनन्या मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी की संचालिका हैं जो हरौरा बाजार में स्थित है और उनका स्टूडियो क्षेत्र की सभी युवतियों के लिए प्रशिक्षण व रोजगार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है.

सुल्तानपुर की पूजा अग्रहरि बेटियों को बना रहीं आत्मनिर्भर

न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क टीम से बात करते हुए पूजा अग्रहरि ने जानकारी दी कि उनका उद्देश्य केवल मेकअप सेवाएं प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज की बेटियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने बताया कि उनकी एकेडमी में विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स जैसे ब्यूटी और मेकअप तथा अन्य कोर्स संचालित किए जाते हैं जिसके माध्यम से युवतियों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है. प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बाद कई छात्राएं स्वयं का व्यवसाय शुरू कर चुकी है और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान दे रही हैं. पूजा अग्रहरि का कहना है कि आज के समय में शिक्षा और कौशल विकास ही सफलता की कुंजी है. यदि हमारी बेटियों को सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में अपना प्रदर्शन कर सकती हैं.

इसी सोच के साथ पूजा अग्रहरि लगातार अपने स्टूडियो के माध्यम से युवतियों को नई-नई तकनीकों और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं. अभी जल्द ही प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में पूजा अग्रहरि को आयोजित एक भव्य अवध टैलेंट शो में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. जिसमें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए प्रतिभाशाली लोगों ने हिस्सा लिया. आयोजन के दौरान पूजा अग्रहरि की सामाजिक और व्यावसायिक योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया. अयोध्या में होने वाला उनका यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय रहा.

ब्यूटी इंडस्ट्री में सफलता की उदाहरण बनीं पूजा अग्रहरि

पूजा अग्रहरि को यह विशेष सम्मान मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रभान पासवान के द्वारा दिया गया था. आयोजन में उपस्थित कई गणमान्य लोगों ने उनके द्वारा किए हुए कार्यों की भरपुर सराहना की और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे उनके सफल प्रयासों की प्रशंसा की. पूजा अग्रहरि ने सम्मान प्राप्त करने कर लेने के बाद कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं बल्कि उन सभी छात्राओं और सहयोगियों की भी है जिन्होंने उनके साथ मिलकर इस सफर को सफल बनाया है. अयोध्या में आयोजित इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया की दुनिया में लोकप्रिय पहचान बनाने वाले “लखनऊ वाले भैया” राघवेंद्र सिंह द्वारा भी पूजा अग्रहरि को सम्मानित किया गया. इस सम्मान ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया तथा समाज में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

लखनऊ वाले भैया राघवेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान किसी भी व्यक्ति को आगे बढ़ने और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने का उत्साह प्रदान करते हैं. इस सफल आयोजन के लिए पूजा अग्रहरि ने कार्यक्रम के आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया और सभी दर्शकों, शुभचिंतकों और अपने संस्थान से जुड़े लोगों का धन्यवाद भी किया. उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी वह बेटियों के कौशल विकास प्रशिक्षण मिशन और महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेंगी. परिवार और समाज के सहयोग और विश्वास ने मुझे निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति दी है. आज पूजा अग्रहरि की सफलता उन सभी युवतियों के लिए प्रेरणा मंत्र बन चुकी है जो अपने सपनों को साकार होते हुए देखना चाहती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top