उत्तर प्रदेश स्थित आजमगढ़ जिले की ममता जायसवाल आज मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और अनुभव के दम पर एक विशेष पहचान बना रही हैं. अपने कठिन परिश्रम से न केवल उसने खुद को स्थापित किया, बल्कि अनेक युवतियों को भी आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया. फूलपुर क्षेत्र के गल्ला मंडी मंगल बाजार में स्थित कृष्णा मेकअप स्टूडियो एंड एकैडमी आज क्षेत्र की छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण केंद्र बन चुका है,
निरंतर सीखने की इच्छा रखना व्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है.
ममता जायसवाल ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मेकअप और ब्यूटी क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों का गहरा अनुभव है. उन्होंने इस लंबे सफर में कई सारी चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं माना. उनका कहना है कि यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति लगातार सीखने की इच्छा बनाए रखे तो उसे सफलता अवश्य प्राप्त होती है. इसी सोच के साथ उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाया और आज वे अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं.

कृष्णा मेकअप स्टूडियो एंड एकैडमी में ममता जायसवाल अपने वर्षों के अनुभव के आधार पर छात्राओं को प्रोफेशनल मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देती हैं. कुछ समय पहले सांस्कृतिक राजधानी अयोध्या नगरी में एक भव्य बॉलीवुड कार्यक्रम में ममता जायसवाल को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम विशेष रूपसे कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से कई प्रतिभाशाली लोग शामिल हुए.

इशिता गांगुली के द्वारा सम्मानित किया जाना ममता जायसवाल लिए गर्व की बात
कार्यक्रम में मुंबई की प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल अभिनेत्री इशिता गांगुली की विशेष उपस्थिति रही. उनके आगमन से कार्यक्रम की भव्यता चार गुना बढ़ गई. कार्यक्रम में ममता जायसवाल को मंच पर बुलाया गया और उनके उत्कृष्ट कार्यों तथा ब्यूटी इंडस्ट्री में दिए गए योगदान के लिए हजारों लोगों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया. टेलीविजन अभिनेत्री इशिता गांगुली ने ममता जायसवाल को प्रेरणादायक संदेश भी देते हुए कहा कि जीवन में सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होनी चाहिए. व्यक्ति जब तक जीवित है, तब तक उसे सीखते रहना चाहिए क्योंकि अनुभव ही सबसे बड़ा गुरु होता है. यह पल ममता जायसवाल के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का अवसर था. सम्मान प्राप्त करते समय उन्होंने अपने संघर्षों, अनुभवों और सफलता की यात्रा को याद किया तथा इस उपलब्धि को अपने परिवार, सहयोगियों और विद्यार्थियों को समर्पित किया.

ममता जायसवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री लगातार बदल रही है और इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए समय के साथ खुद को अपडेट रखना बेहद आवश्यक है. वह अपनी एकैडमी में प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को केवल पारंपरिक तकनीकें ही नहीं सिखाती, बल्कि आधुनिक और ट्रेंडिंग मेकअप स्टाइल्स की भी जानकारी देती हैं. उनके मार्गदर्शन में आज कई छात्राएं ब्यूटी क्षेत्र में सफलतापूर्वक अपना करियर बना रही हैं. किसी प्रसिद्ध कलाकार द्वारा सम्मानित किया जाना ममता जायसवाल लिए गर्व की बात है और यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा. ममता जायसवाल की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, अनुभव और निरंतर सीखने की इच्छा रखना किसी भी व्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


