7 दिन में करियर बनाने का अवसर : मेकअप, ब्यूटी, मेहंदी, डांस,और कंप्यूटर का FREE वर्कशॉप

युवा प्रतिभाओं को नया मंच देने के लिए बस्ती जिले में आयोजित बस्ती का बिग्गेस्ट फ्री ब्यूटी एंड टैलेंट वर्कशॉप को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है. रणजीवन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, बीसीसी ग्रुप और आरजे मेकअप स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अब तक लगभग 500 प्रतिभागी एडमिशन और रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जबकि कार्यक्रम आयोजकों को आने वाले दिनों में हजारों युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है.

सात दिवसीय निशुल्क कार्यशाला को लेकर छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

कार्यक्रम आयोजक डायरेक्टर हर्षित गुप्ता ने मीडिया को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस सात दिवसीय निशुल्क कार्यशाला को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. बस्ती ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां पहुंच रहे हैं. पहले ही दिन 500 से अधिक रजिस्ट्रेशन होना इस बात का प्रमाण है कि युवाओं में सीखने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की प्रबल इच्छा है. बस्ती में आयोजित यह सात दिवसीय निशुल्क कार्यशाला 10 जून से प्रारंभ हुई, जिसमें ब्यूटी, मेकअप, मेहंदी, डांस और कंप्यूटर शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके हुनर के अनुरूप सही मार्गदर्शन देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है.

कार्यशाला में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को ब्यूटी और मेकअप की बारीकियां सिखाई जा रही हैं. वहीं मेहंदी आर्ट, डांस और कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण विशेष दिया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को केवल तकनीकी ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास, विश्वास बढ़ाने और करियर मार्गदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जा रही हैं. इस वर्कशॉप के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 21 हजार रुपये तक के पुरस्कार, ट्रॉफी और विभिन्न सम्मान प्रदान किए जाएंगे. साथ ही ब्यूटी क्वीन और अन्य विशेष टाइटल जीतने का अवसर भी प्रतिभागियों को मिलेगा.

वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना

बीसीसी कैंपस के डायरेक्टर गुरु रवि ने सात दिवसीय निशुल्क कार्यशाला के बारे में बताते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल डिग्री ही नहीं बल्कि कौशल विकास की भी आवश्यकता है. इसी सोच के साथ इस निशुल्क कार्यशाला की शुरुआत की गई है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें. इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को संस्थान के एक्सपर्ट्स के साथ संवाद का भी अवसर दिया जा रहा है. इससे प्रतिभागियों को अपने क्षेत्र से जुड़े अनुभवों को समझने और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानने का एक अवसर मिलेगा. निशुल्क के कार्यशाला में प्रशिक्षण के साथ-साथ मोटिवेशनल सेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवा अपने लक्ष्य के प्रति अधिक जागरूक और प्रेरित बन सकें.

हमारे कोचिंग संस्थान में लगातार बढ़ती भीड़ इस बात को प्रमाणित करती है कि हमारे इस पहल को समाज और छात्रों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. क्षेत्रवासियों का भी मानना है कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. निशुल्क कार्यशाला के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में प्रतिभागियों की संख्या एक हजार से भी अधिक पहुंचने की संभावना है. संस्था में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी भी जारी है और बड़ी संख्या में नए आवेदन प्रतिदिन प्राप्त हो रहे हैं. छात्रों के समर्थन को देखते हुए कार्यशाला की व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है ताकि सभी प्रतिभागी बेहतर सुविधाएं प्राप्त कर सकें. बस्ती का बिग्गेस्ट फ्री ब्यूटी एंड टैलेंट वर्कशॉप केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाला एक बड़ा अभियान बन चुका है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top