प्रसिद्ध गायनोलॉजिस्ट डॉ. रंजू कनौजिया आज चिकित्सा क्षेत्र में अपने समर्पण, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्यों के कारण हजारों मरीजों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है. अक्सर लोग यही कहते हैं कि भगवान के बाद यदि किसी को जीवनदाता माना जाय तो वह केवल डॉक्टर ही होता है. डॉ. रंजू कनौजिया ने इस कहावत को अपने कार्यों से पूरी तरह चरितार्थ किया है.
सेवा, चिकित्सा और सहयोग की मिसाल बनी – रंजू कनौजिया
महिलाओं के स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में डॉ. रंजू कनौजिया वर्षों से महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. उनकी पहचान केवल एक सफल डॉक्टर के रूप में ही नहीं, बल्कि एक समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में भी की जाती है. मरीजों के प्रति उनका व्यवहार, उनके समस्याओं को समझने की क्षमता और बेहतर उपचार प्रदान करने की प्रतिबद्धता उन्हें अन्य डॉक्टरों से अलग बनाती है. अभी कुछ दिनों पहले ही गोरखपुर में मल्लिका-ए-अवध के द्वारा आयोजित बॉलीवुड मेकअप सेमिनार में डॉ. रंजू कनौजिया को स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था.

इस आयोजन में फैशन, मेकअप, मॉडलिंग और मनोरंजन जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था. कार्यक्रम की आयोजिका श्वेता तिवारी ने मंच पर डॉ. रंजू कनौजिया को विशेष रूप से आमंत्रित किया और उन्हें स्पेशल गेस्ट के रूप में सम्मानित किया. जैसे ही उनका नाम मंच से घोषित किया गया, उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया.

बॉलीवुड स्टार इशिता गांगुली और रंजू कनौजिया की मुलाकात बनी चर्चा का विषय
इस कार्यक्रम में एक विशेष क्षण तब आया जब मुंबई की जानी-मानी हस्ती टीवी अभिनेत्री इशिता गांगुली ने डॉ. रंजू कनौजिया को मंच पर सम्मानित किया. अभिनेत्री इशिता गांगुली ने डॉ. रंजू कनौजिया के कार्यों और संघर्षों के बारे में जानकारी प्राप्त की. उनके व्यक्तित्व और उपलब्धियों से प्रभावित होकर इशिता गांगुली ने उन्हें मंच पर आमंत्रित किया और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान दोनों हस्तियों की मुलाकात कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बन गई. डॉ. रंजू कनौजिया का यह सम्मान उनके चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समाज के प्रति उनकी सेवाओं का प्रतीक था. दर्शको को मंच से संबोधित करते हुए इशिता गांगुली ने कहा कि हर डॉक्टर समाज का रक्षक होता है. डॉक्टर केवल मरीजों की जान ही नहीं बचाता बल्कि उन्हें नया जीवन भी देता हैं. डॉक्टरों का योगदान सामाजिक हित के लिए अमूल्य होता है और हर एक डॉक्टर वास्तव में फरिश्तों की तरह कार्य करते हैं.

इशिता गांगुली के इन प्रेरणादायक वचनों को सुनकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने डॉ. रंजू कनौजिया के सम्मान में जोरदार तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया. डॉ. रंजू कनौजिया ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि बचपन से ही उनका सपना एक सफल डॉक्टर बनने का था. उन्होंने इस सपने को अपने पिता से साझा किया. परिवार के सहयोग तथा अपनी मेहनत के बल पर आज वह इस मुकाम तक पहुंची हैं. उन्होंने आगे कहा कि एक डॉक्टर के रूप में समाज की सेवा करना उनके लिए बेहद गर्व की बात है. रंजू कनौजिया की सफलता न केवल बस्ती जिले बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है. उनका जीवन उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहते हैं. चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. रंजू कनौजिया का योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


