प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट डॉ. लक्ष्मी रजक (Ph.D) महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गोरखपुर शहर की डा. लक्ष्मी रजक आज देश की बेटियों के लिए प्रेरणा की मिसाल बन चुकी हैं. संघर्ष, अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर डा. लक्ष्मी रजक ने प्रबंधन में पीएचडी और मेकअप के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की हैं. उनका जीवन संघर्ष इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत हो तो कोई भी कठिनाई सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकता.

समाज के प्रति सेवा भावना ने उन्हें एक अच्छा व्यक्तित्व बनने के लिए प्रेरित किया

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट डॉ. लक्ष्मी रजक का बचपन असम की गलियों में बीता. प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा असम में ही पूरी हुई और उच्च शिक्षा लखनऊ में पूरा हुआ. सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बीच डॉ. लक्ष्मी ने अपने सपनों को कभी मरने नहीं दिया. बचपन से ही पढ़ाई के प्रति उनका लगन और समाज के प्रति सेवा भावना ने उन्हें अच्छा व्यक्तित्व बनने की प्रेरणा देता रहा है. दूसरी ओर उनकी प्रतिभा ने उन्हें मेकअप की दुनिया में भी पहचान दिलाई. आज वह एक सफल प्रबंधन में  पीएचडी के साथ-साथ मेकअप जगत में भी अपनी विशिष्ट छाप छोड़ रही हैं. गोरखपुर में आयोजित एक भव्य बॉलीवुड मेकअप सेमिनार कार्यक्रम में मल्लिका-ए-अवध ने इतिहास रच दिया. गोरखपुर की धरती पर आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध संयोजिका श्वेता तिवारी द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

इस विशेष अवसर पर प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट डॉ. लक्ष्मी रजक को वीआईपी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया. इसी कार्यक्रम में टीवी जगत की अभिनेत्री इशिता गांगुली भी विशेष रूप से मौजूद थीं. श्वेता तिवारी ने इशिता गांगुली को डॉ. लक्ष्मी रजक के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने आगे बताया कि लक्ष्मी रजक ने अपने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी. उनके जीवन में त्याग, परिश्रम, मर्यादा और अनुशासन, महिला सशक्तिकरण की उदाहरण का विशेष महत्व है. उनकी उपलब्धियों से समाज की बेटियों को नई प्रेरणा मिलती है. कार्यक्रम में प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट डॉ. लक्ष्मी रजक आकर्षण का केंद्र बनी रहीं और दर्शकों ने उनका स्वागत किया.

संघर्ष, समर्पण और महिला सशक्तिकरण की उदाहरण

डॉ. लक्ष्मी रजक की प्रेरणादायक कहानी सुनकर टीवी अभिनेत्री इशिता गांगुली काफी प्रभावित हुईं और उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं और युवाओं को अपने सपनों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं. इस कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी रजक ने रैंप वॉक भी किया, उन्होंने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया. डॉ लक्ष्मी रजक ने कहा आज का मिला यह सम्मान केवल मुझे ही नहीं समाज को भी प्रेरित करेगा प्रतिभाओं को नई दिशा देगा. नारी को मिला हुआ सम्मान उसके कुटुंब का भी सम्मान होता है. जब इंसान लक्ष्य को अपना गुरु और ईमानदारी को अपना हथियार बनाता हैं, बड़े-बड़े मुश्किलों को भी आसानी से पार कर लेता है. इशिता गांगुली और डॉ. लक्ष्मी रजक ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. दोनों लोगो के बीच महिला सशक्तिकरण, समाज में नारी शिक्षा का महत्व, मेकअप क्षेत्र में युवाओं की भूमिका और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर गहरा विचार-विमर्श हुआ.

यह बैठक काफी देर तक चली और दोनों ने भविष्य में भी समाज हित से जुड़े विषयों पर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की. इसके बाद इशिता गांगुली ने डॉ. लक्ष्मी रजक को सम्मानित करते हुए विशेष अवार्ड प्रदान किया तथा उनके कार्यों की सराहना की. मल्लिका-ए-अवध एक प्रसिद्ध सेलिब्रिटी इवेंट ऑर्गनाइजेशन एवं ब्रांड प्रमोशन संस्था जो अपने निजी आयोजनों के माध्यम से प्लास्टिक फ्री इंडिया अभियान को बढ़ावा देती है और लोगों को जागरूक करती है. संस्था के द्वारा आयोजित सोशल अवेयरनेस वॉक का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक मुक्त भारत के प्रति जागरूक करना है. आज डॉ. लक्ष्मी रजक की सफलता और सम्मान की यह प्रेरणादायक कहानी न केवल गोरखपुर के लोगों के लिए बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top