प्राइड ऑफ पूर्वांचल सम्मान से सम्मानित हुईं गोरखपुर की दिव्या वर्मा

उत्तर प्रदेश – गोरखपुर जिले की रहने वाली दिव्या वर्मा आज मेकअप इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा के दम पर एक नई पहचान स्थापित कर रही हैं. अपनी कला और निरंतर प्रयासों से दिव्या वर्मा ने न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में अपनी अलग छवि बनाई है. बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट के रूप में उनकी उपलब्धिया बढ़ती जा रही हैं और वे युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती जा रही हैं.

संघर्ष करने वाला व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है – दिव्या वर्मा

गोरखपुर में स्थित लंदन हाउस सैलून एंड एकेडमी आज सौंदर्य और मेकअप शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित ब्रांड बन चुका है. इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अनेक छात्राएं आत्मनिर्भर बनकर अपने भविष्य को नई दिशा दे रही हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही गोरखपुर शहर में आयोजित एक भव्य बॉलीवुड मेकअप सेमिनार में दिव्या वर्मा ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाइव स्टेज मेकअप कर दर्शकों को मेकअप की आधुनिक तकनीकों और प्रोफेशनल स्किल्स की जानकारी दी. यह प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनी रही. हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके कार्य को नजदीक से देखा और मेकअप से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं.

संस्था के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मेकअप की तकनीक सिखाना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मविश्वास और रोजगार के अवसर प्रदान करना भी है। इसी संस्था से जुड़ी दिव्या वर्मा ने अपने हुनर और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. दिव्या वर्मा द्वारा किए गए लाइव मेकअप डेमो को देखकर दर्शक और अतिथि काफी हद तक प्रभावित हुए. मंच पर उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रोफेशनल अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया. उपस्थित लोगों ने उनके कार्य की जमकर सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कई प्रतिभागियों ने यह भी कहा कि दिव्या वर्मा का प्रदर्शन मेकअप इंडस्ट्री में आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.

कर्म ही पूजा और निरंतर प्रयास ही सफलता का रास्ता

गोरखपुर की भूमि पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मल्लिका-ए-अवध की संस्थापक और प्रसिद्ध आयोजक श्वेता तिवारी द्वारा किया गया था. श्वेता तिवारी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं, जिनके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभाशाली लोगों को मंच प्रदान किया जाता है. उनके द्वारा किए गए आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है.इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि इसमें टीवी अभिनेत्री इशिता गांगुली ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की और उनके आगमन से कार्यक्रम की भव्यता चार गुना बढ़ गई. कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री इशिता गांगुली ने दिव्या वर्मा को मंच पर आमंत्रित करके उनके अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्या वर्मा जैसी प्रतिभाशाली महिलाएं समाज की अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

इसके बाद इशिता गांगुली ने दिव्या वर्मा को क्राउन और अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें प्राइड ऑफ पूर्वांचल के नाम से दिया गया जो दिव्या वर्मा के भविष्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ. सम्मान प्राप्त करने के बाद दिव्या वर्मा ने अपनी भावनाएं व्यक्त की और कहा कि यह सम्मान उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था. दिव्या वर्मा ने अपनी आज की इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को दिया जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है. उनका हमेशा से यही सपना था कि एक दिन उन्हें उनके कार्यों के लिए ऐसा प्रतिष्ठित सम्मान मिले. आज जब उनका यह सपना सच में पूरा हो चुका है, तो यह पल उनके जीवन के सबसे यादगार क्षणों में शामिल हो गया है. दिव्या वर्मा ने गोरखपुर की जनता और श्वेता तिवारी, टीवी एक्ट्रेस इशिता गांगुली का धन्यवाद ज्ञापित किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top