लखनऊ की धरती पर ONE DAY MAKEUP SEMINAR, Season-3 का आयोजन – निधि श्रीवास्तव

आज के समय में मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक है. यदि युवाओं को भी इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना हैं, तो उन्हें नई तकनीकों को सीखना होगा और जो लोग प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनने का सपना देख रहे हैं उनके लिए आज एक शानदार अवसर लेकर आ रहा है A New Trend Makeup Studio & Academy. संस्था द्वारा आयोजित यह ONE DAY MAKEUP SEMINAR, Season-3 का आयोजन 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को लखनऊ में किया जा रहा है.

मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक

लखनऊ की धरती पर आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन होटल फैमिलिया, कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास आलमबाग के निकट, लखनऊ में किया जा रहा है. इस भव्य सेमिनार का नेतृत्व प्रसिद्ध प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट एंड एजुकेटर Rishab गुप्ता करेंगे. Rishab गुप्ता अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को मेकअप की आधुनिक तकनीक, प्रोडक्ट्स और टूल्स के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. यह सेमिनार उन सभी प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है जो मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं.

जो अपने कौशल को निखारना चाहते हैं और आधुनिक मेकअप तकनीकों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं. इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा जिससे वे अपने करियर को नई दिशा दे सकेंगे. कार्यक्रम में प्रतिभागियों को हर एक प्रोडक्ट की गहरी जानकारी भी दी जाएगी. मेकअप इंडस्ट्री में सही प्रोडक्ट का चुनाव करना बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस सेशन में विभिन्न मेकअप प्रोडक्ट्स के उपयोग, गुणवत्ता और उनके सही चयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही Advanced Tools Knowledge के अंतर्गत मेकअप में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों सही जानकारी दी जाएगी.

सेमिनार कार्यक्रम युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम

लखनऊ में आयोजित इस सेमिनार की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें प्रतिभागियों को One Day – Two Looks की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें एयर ब्रुश मेकअप और एच.डी. मेकअप की प्रोफेशनल तकनीकों को लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से समझाया जाएगा. इसके अलावा दो प्रकार के सेलिब्रिटी मेकअप लुक्स भी सिखाए जाएंगे, जिससे प्रतिभागी नये ट्रेंड्स को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे. यह सेमिनार केवल सीखने तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि इस सेमिनार में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भी एक अवसर भी दिया जाएगा. इस सेमिनार में कार्यक्रम आयोजकों द्वारा प्रतिभागियों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं. मात्र 1500 रूपए की ऑफलाइन एंट्री फीस में प्रतिभागियों को गवर्नमेंट / एकेडमिक सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो उन प्रतिभागियों के भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.

इसके अतिरिक्त पूरे दिन के कार्यक्रम के दौरान Breakfast, Lunch एवं High Tea की व्यवस्था की गई है ताकि प्रतिभागी आरामदायक वातावरण में सीखने का अनुभव प्राप्त कर सकें. इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ब्राइडल कंपटीशन, मॉडलिंग कंपटीशन, किड्स मॉडलिंग कंपटीशन और मेहंदी कंपटीशन शामिल हैं. इन सभी प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं और अपनी अलग पहचान भी बना सकते हैं. राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाला यह सेमिनार कार्यक्रम आपके सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन सकता है. यदि आप लोग भी मेकअप, फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो इस सुनहरे अवसर जरूर लाभ उठाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top