राजधानी दिल्ली NCR स्थित The White Palace Banquet Hall में आयोजित SK Universe India international and Asia International Award 2026 Season 29 कार्यक्रम का आयोजन भव्य और आकर्षक से भरपूर दिखा. इस खास कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए मॉडल्स, कलाकार, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और अलग क्षेत्र से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
VIP Guest तनुसिया श्रीवास्तव को मिला सम्मान
इस प्रतिष्ठित आयोजन में प्रोफेशनल मॉडल तनुसिया श्रीवास्तव ने वीआईपी अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. अपनी मेहनत, विश्वास और लगन के दम पर तनुसिया श्रीवास्तव ने फैशन जगत में अलग पहचान बनाई है. उनकी बेहतर और शानदार उपलब्धियो एवं अच्छे कार्यशैली के कारण उन्हें इतने बड़े मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया. आयोजन के दौरान उनकी मौजूदगी आकर्षण का केंद्र बनी रही और युवाओं ने उनसे प्रेरणा भी पाई. इस कार्यक्रम में देश के मॉडल्स और टैलेंट्स ने रैंप वॉक, फैशन प्रेजेंटेशन और अन्य क्रिएटिव एक्टिविटी के माध्यम से अपनी कला का अद्भुत परिचय दिया. हर एक प्रतिभागी ने अपने प्रतिभा से लोगों का दिल जीत लिया.

रंग बिरंगी लाइट्स, डिजाइनर आउटफिट और शानदार प्रदर्शन ने पूरे माहौल को जगमग बना दिया. दर्शकों की तालियों की आवाज ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. तनुसिया श्रीवास्तव ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान बताया कि यह सम्मान मेरे लिए बेहद खास और प्रेरणादायक है क्योंकि मुझे यह अवार्ड दिल्ली के मंच पर मिला और मैं मॉडल व इनफ्लुएंसर के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रूप से कार्य करती रहती हूं. फैशन जगत में अपना विशेष पहचान बनाना आसान बात नहीं लेकिन अगर मेहनत, धैर्य, विश्वास के साथ लगातार काम किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है. इस तरह के आयोजन नए कलाकारों व युवाओं को आगे बढ़ने का एक मौका देते हैं.
सेमिनार – युवाओं के सपनों को उड़ान देने का मंच
यह आयोजन केवल एक इवेंट नहीं बल्कि सपनों को ऊंचाई देने वाला प्लेटफॉर्म है जहां प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और हर कठिनाई में मेहनत जारी रखने की अपील की. इस भव्य कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ा दिया. यह सम्मान Piyu Production, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. वैष्णवी जगदंबा नंद गिरी जी (श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा) तथा अन्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति में दिया गया है. कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बोला कि भारत के युवा प्रतिभाएं ही हमारे देश का भविष्य है और उन्हें ऐसे मंचों से अलग पहचान मिलती है.

आयोजन में फैशन और आधुनिकता के साथ भारत और भारतीय संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली. प्रतिभागियों ने अपने पारंपरिक व आधुनिक परिधानों के माध्यम से रचनात्मकता का परिचय दिया. कार्यक्रम के समय कई शानदार परफॉर्मेंस की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई जिसको देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए. SK Universe India international and Asia International Award 2026 Season 29 कार्यक्रम के आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि हमारे युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इस प्रकार के आयोजन कलाकारों को अपने सपनों को साकार करने का एक मौका प्रदान करते हैं।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


