राजधानी लखनऊ उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ग्लैमर फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा मंच सजने वाला है. Season 3 : The journey of Excellence के नाम से आयोजित होने वाला यह भव्य कार्यक्रम फैशन और सौंदर्य इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक सबसे बड़ा सुनहरा अवसर है. A New Trend Makeup Studio and Academy के द्वारा आयोजित इस शानदार One Day Hair and makeup Seminar में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
ब्राइडल कंपटीशन और मॉडल रैंप वॉक बनेगा आकर्षण का केंद्र
इस कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट निधि श्रीवास्तव ने मीडिया टीम को जानकारी देते हुए बताया कि यह ग्रैंड इवेंट 14 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक किया जाएगा. इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट, हेयर एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स अपनी प्रतिभा और अनुभव को लोगों से साझा करेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को ब्यूटी और फैशन जगत में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें नए अवसर प्रदान करना है. इस सेमिनार में सभी प्रतिभागियों को हेयर स्टाइलिंग, फैशन ट्रेंड्स, ब्राइडल मेकअप, स्किन केयर और प्रोफेशनल ब्यूटी तकनीकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

लाइव डेमो के माध्यम से नये ट्रेंड और आधुनिक तकनीक को सिखाया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा. इस कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि इसमें युवाओं को केवल सीखने का मौका नहीं मिलेगा बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर मिलेगा. कार्यक्रम में आयोजित होने वाला ब्राइडल कंपटीशन, मेहंदी कंपटीशन, मॉडल रैंप वॉक और किड्स मॉडलिंग आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी. इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं. फैशन और ग्लैमर से भरपूर यह भव्य आयोजन युवाओं के लिए अपनी अलग पहचान बनाने का बड़ा अवसर साबित हो सकता है.

युवा भविष्य के लिए सुनहरा अवसर
कार्यक्रम हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को गवर्नमेंट रिकॉग्नाइज्ड सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा, जो युवाओं के भविष्य के लिए बेहतर उपयोगी साबित हो सकता है. इतना ही नहीं बल्कि प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट Lunch and high Tea की उचित व्यवस्था भी की गई है ताकि प्रतिभागी पूरे दिन तक आरामदायक माहौल में रहकर कार्यक्रम का आनंद उठा सके. आयोजकों की तरफ से Premium premium Goodie bags और Best Special Awards वितरित किए जाएंगे जिससे प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ेगा. सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट निधि श्रीवास्तव जो ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखती हैं.

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कलाकारों और प्रतिभाशाली युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें. आज के समय में ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री लगातार आगे बढ़ती जा रही है और इसमें युवाओं के लिए आनंद संभावनाएं मौजूद हैं. कार्यक्रम में रिषभ, प्रदीप भारद्वाज शुक्ला और इवेंट डायरेक्टर अयूब खान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. इन सभी लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी अधिक खास बन जाएगा. आयोजकों ने बताया कि इवेंट की सिटे सीमित है, इच्छुक प्रतिभागीय जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले. लखनऊ की धरती पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम केवल एक सेमिनार नहीं बल्कि प्रतिभाओं को नई पहचान देने वाला एक बड़ा मंच बनने जा रहा है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


