ब्यूटी और फैशन जगत में चमक रहा बस्ती की बेटी प्रीति सिंह का नाम

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रहने वाली बॉलीवुड प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रीति सिंह ने आज एक बार फिर अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगन के दम पर सफलता का नया अध्याय लिख रहीं है. अभी जल्दी ही बस्ती जिले में आयोजित मेकअप सेमिनार कार्यक्रम में प्रीति सिंह को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट शिल्पन दास का भी आगमन हुआ. उनके मौजूदगी ने सेमिनार को खास और यादगार बना दिया.

PR Makeup Studio की सफलता के पीछे ग्राहकों का विश्वास

मेकअप सेमिनार कार्यक्रम में बस्ती जिले और आसपास के क्षेत्र के कई मेकअप आर्टिस्ट और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोग दिखाई दिए. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े युवाओं को नई तकनीकी और आधुनिक ट्रेंड्स के बारे में जानकारी देना था. सेमिनार कार्यक्रम के दौरान प्रोफेशनल टिप्स और लाइव मेकअप डेमो के टिप्स भी दिए गए, जिसको देखकर वहां पर उपस्थित लोगों ने काफी उत्साह दिखाया. इसी मेकअप सेमिनार कार्यक्रम के दौरान बस्ती की बेटी और बॉलीवुड प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रीति सिंह को उनके अच्छे कार्यों के लिए व मेकअप जगत में अपना योगदान देने के लिए अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

उन्होंने आगे कहा कि उनका यह सम्मान केवल उनके लिए नहीं बल्कि यह सम्मान सभी प्रतिभाशाली कलाकारों का है. यह सम्मान कई वर्षों की मेहनत व संघर्ष का प्रत्यक्ष परिणाम है. प्रीति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका PR Makeup Studio पुरानी बस्ती क्षेत्र में स्थित है जहां पर उन्होंने लंबे समय से मेकअप की सेवाएं दे रही हैं. मेकअप स्टूडियो का उद्देश्य केवल लोगों को खूबसूरत बनाना नहीं अपितु महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना है. आज उनके मेकअप स्टूडियो में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, फैशन मेकअप और प्रोफेशनल ट्रेनिंग जैसी कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध है. उन्होंने आगे कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं उसमें मेरे ग्राहकों, माता-पिता और गुरुजनों का सबसे बड़ा आशीर्वाद है.

बॉलीवुड प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रीति सिंह की उपलब्धि

लोगों का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. ग्राहकों के प्यार और विश्वास ने ही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है. अतः मैं अपने माता-पिता, गुरुजनों और ग्राहकों का विशेष आभार प्रकट करती हूं. आयोजन में उपस्थित लोगों ने प्रीति सिंह की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बस्ती की बेटी ने बस्ती जनपद का नाम रोशन कर दिया है. बस्ती जैसे छोटे शहर से निकलकर बॉलीवुड और प्रोफेशनल मेकअप इंडस्ट्री में जाकर अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता. लेकिन उसने अपनी मेहनत और प्रतिभा से इस मुकाम को हासिल किया है. उनकी सफलता आज के बेटियों के लिए प्रेरणा का मंत्र बन चुका है.

इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट शिल्पन दास ने प्रीति सिंह के कार्यों की जमकर तारीफ की और कहा कि छोटे शहरों में युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है, सिर्फ सही मार्गदर्शन और मेहनत की आवश्यकता होती है. प्रीति सिंह ने अपने काम से यह साबित कर दिया कि अगर बेटियों में जुनून हो तो वह किसी भी क्षेत्र में जरुर सफलता प्राप्त कर सकती हैं. इस कार्यक्रम में युवाओं को यह संदेश भी दिया गया कि आज के समय में फैशन और सौंदर्य जगत में रोजगार पाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और युवाओं ने भी इस क्षेत्र को लेकर आगे बढ़ने के लिए अपनी विशेष रुचि दिखाई. प्रीति सिंह की उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का बात है. उनकी यह सफलता आने वाले युवाओं के सपनों को पूरा करने में प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top