राजधानी भोपाल – मध्य प्रदेश में आज टैटू आर्ट की दुनिया में जिसका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह नाम नैना जैन का है. अपनी मेहनत, रचनात्मक सोच और अनुभव कला के दम पर नैना जैन ने न केवल भोपाल शहर में बल्कि पूरे टैटू इंडस्ट्री में अपनी विशेष पहचान बनाई है. नैना जैन को सबसे अग्रणी महिला टैटू कलाकार के रूप में जाना जाता है. उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर यह साबित कर दिया है कि विश्वास और मेहनत से किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है.
चुनौतियों का सामना कर सफलता की मिसाल बनी
नैना जैन मध्य प्रदेश की एक ऐसी कलाकार है जिसने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिन परिस्थितियों का भी सामना किया और हर प्रकार के चुनौतियों को पार करके अपनी मंजिल हासिल की. टैटू आर्ट के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या काफी कम देखने को मिलती है लेकिन नैना जैन ने इस सोच को बदलने का काम किया है. विश्वास, मेहनत और ईमानदारी के बल पर यह साबित कर दिया कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान जरूर बना सकती हैं. उन्होंने अपनी सोच से खुद को टैटू इंडस्ट्री में एक मजबूत और प्रेरणादायक महिला के रूप में स्थापित किया है. नैना जैन केवल एक टैटू कलाकार नहीं है बल्कि वह एक बेहतरीन प्रबंधक भी है.

नैना जैन ने 18 वर्ष की उम्र में सन 2014 से ही टैटू के क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया और भोपाल में नैन्स टैटूज के नाम से प्रसिद्ध उनका अपना स्टूडियो है. इतने सारे कर्तव्यो को निभाते हुए नैना जैन एक मां की जिम्मेदारी भी निभा रहीं हैं. नैना जैन की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि उन्होंने अपने ग्राहकों की जरूरतों और उनके भावनाओं को अच्छे से समझा. टैटू बनाना केवल एक डिजाइन नहीं होता बल्कि वह किसी व्यक्ति की याद, भावना या उसकी जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा होता है. इस कारण नैना जैन हर एक टैटू को पूरी लगन और रचनात्मकता के साथ तैयार करती है. वह ग्राहकों की पसंद और ग्राहकों की सोच के अनुसार नए डिज़ाइन तैयार करती रहती हैं जिससे हर व्यक्ति अपने टैटू से पूरी तरह संतुष्ट नजर आता है. वह ग्राहकों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके लिए बेहतरीन समाधान सुझाती है.

प्रतिभा और प्रोफेशनल सोच से जीता लोगों का दिल
नैना जैन एक प्रबंधक के रूप में है जो लोगों को बेहद प्रभावित करती है. इन्हीं सब अच्छाइयों के कारण लोग उन पर भरोसा करते हैं और अलग-अलग क्षेत्र के लोग उनके पास टैटू बनवाने के लिए पहुंचते हैं. प्रोफेशनल सोच और सकारात्मक व्यवहार ने नैना जैन को पब्लिक के बीच में एक अलग पहचान दिलाई है. समय रहते हुए नैना जैन ने अपने भीतर की प्रतिभा को पहचाना और उस पर निरंतर मेहनत व अभ्यास के जरिए खुद को निखारने का प्रयास किया. बस इसी कारण वह आज टैटू इंडस्ट्री में यह सफल और प्रेरणादायक नाम बन चुकी हैं. वह हमेशा आधुनिक ट्रेंड्स, तकनीक और डिजाइन को सीखने के लिए बेहद उत्सुक रहती हैं.

उनका मानना है कि कलाकार के अंदर सीखने की भावना कभी खत्म नहीं होना चाहिए. भोपाल जैसे शहर में एक महिला का टैटू आर्टिस्ट के रूप में कैरियर बनाना आसान बात नहीं है लेकिन नैना जैन सामाजिक सोच और चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए अपने सपनों को हकीकत बनाकर दिखाया. आज वह कई युवकों के लिए प्रेरणा बन चुकी है. उनके सफलता हमें यह सिखाती है कि अगर व्यक्ति अपने हुनर पर विश्वास करें और मेहनत करने से पीछे ना हटे तो वह किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है. आज के समय में वह केवल भोपाल तक सीमित नहीं है बल्कि उनकी पहचान नेशनल और इंटरनेशनल तक बन चुकी है. उनकी कला से लोग प्रभावित होकर उन्हें एक सफल टैटू कलाकार के रूप में देखा जा रहा है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


