उत्तर प्रदेश के बहराइच शहर में मेकअप सेमिनार के दौरान बहराइच शहर की जानी-मानी पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट सोनिया गौतम को बहराइच 2026 ब्रांड एंबेसडर के सम्मान से सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में टेलीविजन जगत की अभिनेत्री कांची सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही. उनके आगमन से कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और ग्लैमर से भर गया. जैसे ही अभिनेत्री कांची सिंह आयोजन स्थल पर पहुंची, उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया.
सोनिया गौतम का सम्मान ‘बहराइच 2026 ब्रांड एंबेसडर’
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार इस आयोजन में फैशन, सौंदर्य और मॉडलिंग जगत से जुड़े कई कलाकारों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मेकअप फैशन और रैंप वॉक जैसे प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई. इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सोनिया गौतम रही जिन्हें मंच पर बुलाकर विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया. सोनिया गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि वह एक पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट हैं और और उन्हें इस क्षेत्र में पांच वर्षो का अनुभव है. उन्होंने सोच और मेहनत के दम पर बहराइच शहर में अपनी खास पहचान बनाकर लोगों के बीच लोकप्रिय बनीं है.

मेकअप जगत में लगातार सक्रिय रहने के साथ-साथ वह मॉडलिंग की दुनिया में भी काफी आगे जा चुकी हैं. इतना ही नहीं बल्कि वह एस एस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं. सम्मान मिलने के बाद सोनिया गौतम ने भावुक होकर सबका आभार व्यक्त किया और कहा कि आज का यह पल मेरे जीवन का सबसे खास पल है क्योंकि आज बहराइच की जनता ने तालियां बजाकर मेरा स्वागत किया और मुझे बधाइयां दी. मुझे ऐसा लगा कि जैसे मेरा सपना सच हो गया हो. आज का यह सम्मान मुझे आगे बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देता रहेगा. सेमिनार कार्यक्रम के दौरान सोनिया गौतम ने रैंप वॉक किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.
शिक्षिका के साथ-साथ मेकअप जगत में बनाई पहचान
सोनिया गौतम की स्टाइल और प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रभावित किया और उनके फैंस में इस उपलब्धि को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला. लोगों ने सोशल मीडिया पर भी बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित टेलीविजन जगत के अभिनेत्री कांची सिंह ने सोनिया गौतम की मेहनत और प्रतिभा की सराहना किया. कांची सिंह भारतीय टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री है और उन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में महत्वपूर्ण किरदार की भूमिका निभाकर जनता के बीच अलग पहचान बनाई है.

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के लोगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है. सोनिया गौतम जैसी प्रतिभाशाली महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा है जो कई सारी जिम्मेदारियों को एक साथ निभाते हुए अपने लक्ष्यों को पूरा कर रही हैं. इस सेमिनार का उद्देश्य मेकअप, फैशन और मॉडलिंग जगत से जुड़े युवाओं को प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने नये ट्रेंड्स और करियर बनाने के अवसरों के बारे में जानकारी दी. सोनिया गौतम ने सेमिनार कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल और बॉलीवुड अभिनेत्री कांची सिंह का आभार प्रकट किया. बहराइच शहर में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल फैशन और मेकअप जगत के लिए खास रहा बल्कि शहर के उभरते हुए प्रतिभाओं को नई पहचान देने वाला मंच भी साबित हुआ।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


