मध्यप्रदेश – राजधानी भोपाल में प्रतिभाशाली मेकअप आर्टिस्ट और प्रशिक्षक प्रियंका साहू आज ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रही हैं. अपनी मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर उन्होंने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान स्थापित किया है.
9 वर्षों के अनुभव से नया मुकाम हासिल कर रही प्रियंका साहू
वर्तमान समय में वह “प्रियंका मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी” की संस्थापक और संचालिका भी हैं तथा पिछले नौ वर्षों से मेकअप और ब्यूटी क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने का अनुभव भी हैं. मीडिया से बातचीत करने के दौरान प्रियंका साहू ने बताया कि मेकअप केवल इंसान के सुंदर दिखने का माध्यम नहीं है बल्कि उसके आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तित्व को निखारने की एक प्राकृतिक कला है. इसी सोच और विश्वास के साथ मैंने अपने करियर की नयी शुरुआत की. फिर धीरे-धीरे अपने हुनर एवं दक्षता के बल पर हजारों ग्राहकों का विश्वास हासिल किया. आज उनकी एकेडमी में अनेक छात्र मेकअप और ब्यूटी की बारीकियां सीखकर अपने करियर को नई दिशा दे में लगे हुए हैं. उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है – वर्ष 2024 में प्राप्त “डॉटर ऑफ भोपाल” सम्मान.

यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रियंका साहू को प्रसिद्ध लेखक एवं निर्देशक श्री हरवेंद्र मानकर जी द्वारा प्रदान किया गया था. यह पुरस्कार न केवल उनकी उत्कृष्ट कार्यों की पहचान है बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत भी है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहती हैं. इस विशेष सम्मान ने प्रियंका साहू के कार्यों को और अधिक व्यापक पहचान दिलाई तथा समाज के लोगों ने उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा. पिछले नौ वर्षों के अपने लंबे सफर में प्रियंका साहू ने अनेक दुल्हनों, मॉडल्स, कलाकारों और प्रोफेशनल्स को मेकअप कौशल से नया आत्मविश्वास प्रदान कर चुका है. उनके द्वारा किए गए कार्यों की गुणवत्ता व रचनात्मकता को विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर सराहना भी मिली है.

भारत से लेकर विदेशी मंचों पर चमका प्रियंका साहू का नाम
उनमें विशेष बात यह है कि वह हर व्यक्ति के चेहरे की बनावट, त्वचा और व्यक्तिगत पसंद को ध्यान में रखते हुए मेकअप करती हैं जिससे उनके कार्यों में एक अलग ही उत्कृष्टता दिखाई देती है. उनकी उपलब्धियों का दायरा अब केवल भारत तक सीमित नहीं रहा बल्कि उनके सफर और उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली चुकी है. प्रियंका साहू के बारे में यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस की प्रतिष्ठित मैगज़ीनों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इतना ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी सफलता की कहानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है. प्रियंका साहू की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे भोपाल और मध्यप्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है. प्रियंका साहू एक प्रशिक्षक के रूप में हमेशा नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर बनाने के प्रति समर्पित रही है.

उनकी एकेडमी में छात्रों को केवल मेकअप की तकनीक ही नहीं सिखाया जाता बल्कि उनको प्रोफेशनल एथिक्स, क्लाइंट हैंडलिंग, बिजनेस मैनेजमेंट और आधुनिक ब्यूटी ट्रेंड्स की विस्तार जानकारी दी जाती है. इसी कारण आज उनके कई विद्यार्थी सफल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में कार्य कर रहे हैं. प्रियंका साहू का स्पष्ट कहना है कि सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता. निरंतर सीखते रहना , मेहनत करना और अपने काम के प्रति ईमानदार रखना ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. भोपाल की रहने वाली प्रतिभाशाली बेटी प्रियंका साहू ने अपने मेहनत, अनुभव और प्रतिभा से न केवल अपने शहर भोपाल का नाम रोशन किया बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय नारी प्रतिभा का परचम लहराया है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


