प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित अंबिका मेकअप स्टूडियो एंड एकैडमी की ओनर स्वाति कनौजिया का दिन खास और यादगार साबित हुआ. मेकअप इंडस्ट्री में काफी वर्षों से अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर पहचान बनाने वाली स्वाति कनौजिया को लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा का मेकअप करने का अवसर प्राप्त हुआ. इस बड़ी उपलब्धि को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण समय बताया.
लखनऊ के मेकअप आर्टिस्ट ने किया टीवी स्टार का मेकअप
न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम से बातचीत करते हुए स्वाति कनौजिया ने कहा कि जब उन्हें यह सूचना मिली कि उन्हें स्टार प्लस के सबसे चर्चित और लोकप्रिय धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पाखी पत्रलेखा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा का मेकअप करना है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उनके लिए यह मौका किसी बड़े सपने के सच होने जैसा ही था. स्वाति ने आगे बताया कि वह पिछले कई वर्षों से वह मेकअप और ब्यूटी क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं और इस दौरान उन्होंने हजारों ग्राहकों को अपनी सेवाएं दी हैं. कई प्रशिक्षुओं को मेकअप की बारीकियां सिखाई हैं.

उन्होंने आगे बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, समर्पण और धैर्य की आवश्यकता बहुत ही जरूरी होती है. आज के समय में जो सम्मान और पहचान उन्हें मिल रही है वह उनकी कई वर्षों की मेहनत का सफल परिणाम है. जब उनको यह जानकारी मिली कि उनको एक प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री का मेकअप करने का अवसर मिलने वाला है तो वह बेहद उत्साहित हो गई और उन्होंने आगे बताया कि मेरी मेहनत अब रंग ला रही है. यह मेरे जीवन के लिए बेहद गर्व और सम्मान का विषय है कि मुझे ऐश्वर्या शर्मा जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्री के साथ काम करने का मौका मिला.
वर्षों की मेहनत के बाद मिली नयी सफलता
स्वाति कनौजिया ने बताया कि मेकअप का कार्य केवल एक पेशा नहीं बल्कि वह व्यक्ति की अपनी कला होती है जिसमें चेहरे की खूबसूरती को निखारने के साथ-साथ व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी गहरा किया जाता है. हर एक मेकअप आर्टिस्ट अपने काम के माध्यम से अपनी खास पहचान बनाता है. ऐश्वर्या शर्मा का मेकअप करना उनके करियर के लिए बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है जिन्हें वह हमेशा याद रखेंगी. स्वाति कनौजिया ने अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा के व्यक्तित्व और व्यवहार की भी सराहना करते हुए कहा कि ऐश्वर्या बेहद सरल, विनम्र और सहयोगी स्वभाव की हैं. उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा.

आज के समय में मेकअप इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा काफी हद तक बढ़ चुकी है और यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होकर काम करें तो उसे एक समय सफलता अवश्य मिलती है. स्वाति कनौजिया ने विशेषकर उन युवतियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि आप लोग मेकअप और ब्यूटी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं तो आपको लगातार सीखते रहने की आवश्यकता है और अपने हुनर को निखारने पर विशेष ध्यान देना चाहिए. लखनऊ में अंबिका मेकअप स्टूडियो एंड एकैडमी आज एक प्रतिष्ठित ब्रांड बन चुका है. जहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली कई छात्र-छात्राएं मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना सफल करियर बना रही हैं. उनका कहना है कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और नवीनतम तकनीकों की जानकारी ही युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ा सकता है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


