राजधानी लखनऊ में प्रीति सिंह का सपना हुआ साकार, मंच पर बिखेरा जलवा

उत्तर प्रदेश – राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य और आकर्षक कैलेंडर लॉन्चिंग कार्यक्रम ने फैशन, कला, मनोरंजन और प्रतिभा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू लिया. यह विशेष आयोजन मल्लिका-ए-अवध के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आई प्रतिभाशाली महिलाओं, युवतियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई. इस कार्यक्रम के अवसर पर बस्ती की रहने वाली प्रीति सिंह ने अपनी प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया.

प्रतिभा से मंच पर चमकी प्रीति सिंह

मीडिया को प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे पहले प्रीति सिंह को इस कार्यक्रम की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय ले लिया. अपने सपनों को ऊंचाई देने की दिशा में यह कदम उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था. आयोजन में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच भी दिया गया जहां पर प्रीति सिंह ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस आयोजन के दौरान कैलेंडर लॉन्चिंग का विशेष आयोजन किया गया जिसमें प्रीति सिंह का भी कैलेंडर आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था.

यह क्षण उनके लिए बहुत ही भावुक और इसके साथ ही गर्व से भरा हुआ था. कैलेंडर लॉन्च होने के बाद प्रीति सिंह ने उसी कैलेंडर के साथ आकर्षक रैंप वॉक भी किया. उनकी रैंप प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया. इस आयोजन में मौजूद लोगों ने प्रीति सिंह की शानदार प्रस्तुति की सराहना की. उनके रैंप वॉक और मंचीय प्रदर्शन के दौरान पूरा सभागार तालियों की आवाज से गूंज उठा. बैठे दर्शकों ने खड़े होकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करी. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का प्रेम और समर्थन देखकर प्रीति सिंह उत्साहित नजर आईं.

सभागार में गूंजा प्रीति सिंह की प्रतिभा का गौरवगान

राजधानी लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह थी कि प्रीति सिंह का कैलेंडर वर्ष की मई श्रृंखला में शामिल किया गया. यह प्रतिभागी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है क्योंकि कैलेंडर में स्थान प्राप्त करना प्रतिभा और प्रदर्शन की विशेष पहचान माना जाता है. मई माह के लिए चयनित हो जाना प्रीति सिंह के लिए एक यादगार उपलब्धि साबित हुआ है. कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद न्यूज ऑफ नेशन नेटवर्क की टीम से बातचीत करते हुए प्रीति सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि मेरा लखनऊ के इस मंच तक पहुंचना और कैलेंडर लॉन्चिंग जैसे आयोजन का हिस्सा बनना मेरे जीवन का एक बड़ा सपना था.

मेरा सपना था कि मैं इस तरह के बड़े मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकूं और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकूं और आज के दिन मेरा यह सपना पूरा हो गया है जो मेरे लिए अत्यंत खुशी और गर्व का क्षण है. उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी व्यक्ति में आत्मविश्वास, मेहनत और लगन हो तो वह अपने सपनों को अवश्य आकार दे सकता है. उन्होंने विशेषकर बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि बेटियों को अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए और हर एक अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए. राजधानी लखनऊ में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम न केवल प्रतिभागियों का मंच बना बल्कि ऐसे लोगों के लिए प्रेरणा मंत्र भी बना जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष करते रहते हैं. बस्ती की बेटी प्रीति सिंह की यह सफलता की यह शानदार उपलब्धि निश्चित रूप से जिले के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top