उत्तर प्रदेश – गोरखपुर जिले में आयोजित एक भव्य बॉलीवुड मेकअप सेमिनार बड़े ही उमंग और उत्साह माहौल के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इसमें बड़ी संख्या में प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी, मॉडल्स, फैशन और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया. यह आयोजन मेकअप और ब्यूटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सीखने का अवसर साबित हुआ और इसके साथ ही प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सफल प्रयास रहा.
ग्लैमर का संगम, नीतू जायसवाल कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण
गोरखपुर जिले में आयोजित इस बॉलीवुड मेकअप सेमिनार कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका गुड़िया सिंह थी. गुड़िया सिंह और उनकी सहयोगी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की पूरी टीम ने आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया. कार्यक्रम की आकर्षक सजावट और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया. इस विशेष आयोजन में मिसेज इंडिया 2024 एवं मल्लिका -ए- अवध नीतू जायसवाल को सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बुलाया गया. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही उपस्थित लोगों ने नीतू जायसवाल का जोरदार तालियों एवं पुष्पगुच्छों के साथ स्वागत किया. पूरे समारोह के दौरान नीतू जायसवाल आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रहीं.

उपस्थित प्रतिभागियों ने उनके साथ संवाद किया और उनके अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त की. अन्य प्रतिभागियों ने आधुनिक मेकअप तकनीकों, ब्राइडल मेकअप, फैशन ट्रेंड्स तथा ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी नई जानकारियों को करीब से समझने का अवसर प्राप्त किया. कार्यक्रम में सेलिब्रिटी ऑफ गोरखपुर भी वीआईपी गेस्ट के रूप में उपस्थित दिखी. उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा को बढ़ा दिया. मंच पर सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान समारोह हुआ जिसमें उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की.

सफलता उसी को मिलती है जो लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर प्रयास करे.
इस आयोजन में दिल्ली से आई हुई प्रसिद्ध प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट कन्नू शर्मा भी उपस्थित रहीं. उन्होंने आधुनिक मेकअप तकनीकों पर अपनी उपयोगी जानकारी साझा की और प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रोफेशनल मेकअप के नए आयामों से परिचित कराया. कन्नू शर्मा ने मंच पर नीतू जायसवाल को सम्मान प्रदान करते हुए उनके व्यक्तित्व, उपलब्धियों और समाज में योगदान की प्रशंसा की. इस सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. नीतू जायसवाल ने गुड़िया सिंह और सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम मेकअप और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं.

नीतू जायसवाल ने प्रतिभागियों को निरंतर सीखने, मेहनत करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सफलता उसी को मिलती है जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर प्रयास करता है. आयोजिका गुड़िया सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम करने से नए और उभरते मेकअप आर्टिस्ट्स को एक मंच मिलता है, जहां पर उन्हें विशेषज्ञों से सीखने का अवसर प्राप्त मिलता है. उन्होंने आगे सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम करने की बात कही।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


