कड़ी मेहनत और ईमानदारी से शमा प्रवीन को मिला इंटरनेशनल अवार्ड

बहराइच जिले में रहने वाली प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट शमा प्रवीन ने आज अपनी मेहनत और समर्पण से मेकअप के क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है. लगभग 20 सालों के अनुभवों के साथ शमा प्रवीन ने हजारों लोगों का विश्वास जीता है और आज वह मेकअप जगत की एक प्रतिष्ठित हस्ती के रूप में प्रसिद्ध हैं. उनकी उपलब्धि को सम्मान देने के लिए राजधानी लखनऊ में आयोजित इंटरनेशनल बॉलीवुड मेकअप सेमिनार में उन्हें VIP GUEST के रूप में बुलाया गया और उन्हें मंच पर सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई.

बहराइच की जनता को शमा प्रवीन की उपलब्धि पर गर्व

इस इंटरनेशनल कार्यक्रम की विशेष आकर्षण प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट पायल पटेल रहीं, जो इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट भी है. जिनके आगमन से उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया. पायल पटेल ने अपने संबोधन में युवाओं को मेकअप इंडस्ट्री में लगातार मेहनत करने और अपने हुनर को निखारने पर की बात कही. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शमा प्रवीन के लंबे अनुभव और उनकी कार्यशैली का उल्लेख किया और कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं बल्कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से मिलती हैं. यह कार्यक्रम बड़े ही भव्य और आकर्षक अंदाज में सम्पन्न किया गया.

देश-विदेश से आए हुए प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट, फैशन, मॉडल्स और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े अनेक विशेषज्ञों की उपस्थिति ने इस सेमिनार कार्यक्रम को खास बना दिया. आयोजन स्थल पर उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला. मंच पर उपस्थित कलाकारों ने ब्यूटी जगत में हो रहे नए बदलावों और आधुनिक तकनीकों पर भी अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम में शमा प्रवीन को मंच पर आमंत्रित किया गया. मंच पर पहुंचते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. आयोजकों ने उन्हें अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. यह विशेष सम्मान उनके 20 वर्षो के लंबे योगदान और मेकअप इंडस्ट्री में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया.

20 वर्षों की तपस्या के बाद शमा प्रवीन की सफलता बनी प्रेरणा

सम्मान प्राप्त करते समय शमा प्रवीन के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी और यह पल उनके लिए बेहद भावुक करने वाला साबित हुआ. जब इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट पायल पटेल ने शमा प्रवीन की दो दशकों की मेहनत और ईमानदारी की चर्चा की तो पूरे सभागार में उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियां बजाई. पायल पटेल ने आगे अपने लंबे सफर को याद करते हुए कहा कि सफलता कभी भी एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि इसके पीछे वर्षों की मेहनत, सीखने की इच्छा और अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण से होता है. सम्मान ग्रहण करने के बाद शमा प्रवीन ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया.

उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे बहराइच जैसे जिले से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकीं. कार्यक्रम का सफल संचालन व आयोजन डायरेक्टर सुनीता सिंह तथा ऑर्गेनाइजर पूजा सैनी के नेतृत्व में किया गया. दोनों आयोजकों ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनो का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली मेकअप आर्टिस्ट्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है, ताकि वे अपने हुनर के माध्यम से नई पीढ़ी को प्रेरित कर सकें. उन्होंने यह भी कहा कि शमा प्रवीन जैसी कलाकार नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. इंटरनेशनल बॉलीवुड मेकअप सेमिनार में शमा प्रवीन को मिला यह सम्मान न केवल एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि बहराइच जिले के लिए भी गर्व का विषय है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top