गोरखपुर जिले में आयोजित बॉलीवुड मेकअप सेमिनार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ब्यूटी क्षेत्र से जुड़े छात्रों, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी एक्सपर्ट्स व मेकअप सीखने के इच्छुक प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेकअप इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाने वाले युवाओं को आधुनिक तकनीक, नए ट्रेंड्स व प्रोफेशनल कौशल से परिचित कराना था.
यूपी का गोरखपुर बना ब्यूटी एजुकेशन का केंद्र
इस सेमिनार का आयोजन गुड़िया सिंह के नेतृत्व में किया गया जबकि उनकी सहयोगी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट शालू ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई. दोनों आयोजकों ने पूरे कार्यक्रम के रूपरेखा तैयार की और प्रतिभागियों के लिए एक ऐसा मंच उपलब्ध कराया जहां पर देश के प्रतिष्ठित मेकअप विशेषज्ञों से सीधे सीखने का अवसर प्राप्त हुआ. इस आयोजन का संचालन प्रसिद्ध एंकर पलक श्रीवास्तव ने बेहद प्रभावशाली अंदाज में किया. उनकी शानदार प्रस्तुति और सहज संवाद शैली ने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा से भर दिया.

मंच पर उन्होंने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों का कुशल संचालन किया, जिससे पूरे आयोजन में अनुशासन और गरिमा बनी रही. इस मेकअप सेमिनार में सेलिब्रिटी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट कन्नू शर्मा का आगमन हुआ. उनके मंच पर पहुंचते ही उपस्थित प्रतिभागियों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया. कन्नू शर्मा काफी लंबे समय से ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में अपनी विशेष पहचान बनाई हुई हैं और उन्होंने देशभर में हजारों छात्रों को प्रोफेशनल मेकअप का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया है.

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कन्नू शर्मा ने हजारों छात्रों को किया प्रशिक्षित
इस सेमिनार कार्यक्रम के दौरान कन्नू शर्मा ने लाइव मेकअप डेमो क्लास के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को मेकअप की बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने आगे बताया कि आज के समय में मेकअप करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि बदलते ट्रेंड, सही तकनीकी और ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझना बेहद जरूरी है. कन्नू शर्मा ने मंच पर लाइव मॉडल पर विभिन्न प्रकार के मेकअप स्टेप को दिखाते हुए हर तकनीकी को सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया जिससे नए और अनुभवी दोनों प्रकार के प्रतिभागियों को सीखने का अवसर प्राप्त हुआ. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एचडी मेकअप, पार्टी मेकअप, आई मेकअप, ब्राइडल और एडवांस मेकअप जैसी आधुनिक तकनीक का विस्तार से प्रशिक्षण किया और बताया कि प्रत्येक चेहरे की बनावट, त्वचा के प्रकार और अवसर की मांग के अनुसार मेकअप की तकनीक अलग होती है.

सही प्रोडक्ट का चुनाव करना और उसका संतुलित उपयोग करना लंबे समय तक टिकने वाला मेकअप तैयार करता है. कन्नू शर्मा ने स्किनकेयर के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि स्वस्थ और साफ त्वचा ही अच्छे मेकअप की सबसे मजबूत नींव होती है. उन्होंने आगे विभिन्न प्रकार की त्वचा के अनुसार स्किनकेयर रूटीन, प्राइमर, फाउंडेशन, कंसीलर और अन्य मेकअप प्रोडक्ट्स के सही उपयोग की जानकारी दी. साथ ही यह भी बताया कि किस प्रकार गुणवत्तापूर्ण और त्वचा के अनुकूल प्रोडक्ट का चयन किया जाना चाहिए. तन्नु शर्मा ने आगे प्रतिभागियों को समझाया कि संतुष्ट ग्राहक ही किसी मेकअप आर्टिस्ट की सबसे बड़ी पहचान और सफलता का आधार बनते हैं. कार्यक्रम में उपस्थित कई प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


